एक्सप्लोरर

2007 T20 विश्वकप के भारतीय हीरो आरपी सिंह ने लिया संन्यास

साल 2007 के टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजय में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

साल 2007 के टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजय में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

बाएं हाथ के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज सिंह ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया. उन्होंने ट्विटर पर उस पल को याद किया जब उन्होंने 13 साल पहले चार सितंबर के ही दिन 2005 में पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी.

आरपी ने 2007 में भारत की टी20 विश्वकप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस टूर्नामेंट में वो 12 विकेटों के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे थे.

उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर लगभग छह साल रहा. उन्होंने क्रिकेट के सभी तीन प्रारूप में 82 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 14 टेस्ट में 40 विकेट, 58 वनडे में 69 विकेट और 10 टी20 मैचों में 15 विकेट भी चटकाए.

आरपी सिंह एक समय पर टीम इंडिया के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ थी. धोनी की कप्तानी में उन्हें खुद को निखारने का जमकर मौका मिला. खुद कप्तान धोनी भी उन पर भरोसा करते थे. लेकिन साल 2011 के बाद उन्हें कभी भी टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला.

आरपी सिंह ने संन्यास के एलान के साथ एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, '13 साल पहले आज ही के दिन, 4 सितंबर 2005 को मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी.' 

साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरी आत्मा और दिल आज भी उस युवा लड़के के साथ है जिसने पाकिस्तान के फैसलाबाद में करियर का आगाज किया था, जो लेदर बॉल को अपने हाथ में रखते हुए सिर्फ खेलना चाहता था. शरीर अहसास दिला रहा है कि अब मेरी उम्र हो चुकी है और युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने का समय आ गया है.'

आरपी ने अपने शानदार करियर के लिए परिवार, बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघों को शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की अपनी पहली जर्सी की तस्वीर शेयर करते हुए टीम के सभी साथियों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget