एक्सप्लोरर

Rishabh Pant के मुरीद हुए पूर्व हेड कोच Ravi Shastri, बोले- उनमें सभी का मनोरंजन करने की क्षमता

Shastri On Pant: ऋषभ पंत ने तीसरे निर्णायक वनडे में नाबाद 125 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को लगभग हारी हुई बाज़ी जिता दी. इसके बाद रवि शास्त्री ने विकेटकीपर बल्लेबाज पर बड़ा बयान दिया.

Ravi Shastri On Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 113 गेंदों में नाबाद 125 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल थे. उनकी विशेष पारी की वजह से भारत ने 2-1 से सीरीज जीत ली. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पंत की पारी की तारीफ की और उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी बताया, जिसमें खेल के सभी फॉर्मेट में क्रिकेट देखने वालों का मनोरंजन करने की क्षमता है.

रवि शास्त्री ने कहा, "वह वैश्विक क्रिकेट के लिए महान खिलाड़ी हैं. उनके पास सभी प्रारूपों में लोगों का मनोरंजन करने की क्षमता है. यह एक विशेष शतक था, क्योंकि भारत एक समय पर मैच से बाहर हो गया था, लेकिन उनकी विशेष पारी ने भारत की मैच में वापसी कराई.

बता दें कि पंत ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 71 गेंदें लीं, लेकिन इसके बाद तेज गति से रन बटोरे. उस अर्धशतक को शतक में बदलने के लिए उन्होंने सिर्फ 35 गेंदें ली. अपने शतक तक पहुंचने के बाद पंत ने तेज गेंदबाज डेविड विली के एक ही ओवर में पांच चौके मारे.

पंत ने जो रूट की गेंद पर रिवर्स स्वीप के साथ चौका मारकर मैच खत्म किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी में भारत के लिए सीरीज जीत हासिल करने के लिए नियंत्रण और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाया.

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शास्त्री ने आगे बताया कि पंत क्रिकेट की बुद्धिमत्ता के मामले में अधिक परिपक्व होने लगे हैं. अब क्षेत्ररक्षकों को देखकर शॉट खेल रहे हैं और साथ ही स्ट्राइक चेंज करने में भी कामयाब हो रहे है, जिससे क्रिकेटिंग बुद्धिमत्ता में सुधार हो रहा है.

पंत अब त्रिनिदाद में 22 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिए जाने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें..

दक्षिण अफ्रीका के Lungi Ngidi ने याद किया अपना IPL डेब्यू, एमएस धोनी के लिए कही ये खास बात

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का एलान, 215 खिलाड़ी जाएंगे बर्मिंघम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget