एक्सप्लोरर

विराट कोहली या स्टीव स्मिथ? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने बताई अपनी पसंद

एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने कहा कि बतौर कप्तान और खिलाड़ी वो विराट कोहली को चुनेंगे.

दुनिया में हर खेल में अक्सर खिलाड़ियों की एक दूसरे से तुलना होती रहती है. क्रिकेट में भी ये बेहद आम बात है. हर दौर में कई खिलाड़ियों की एक-दूसरे से तुलना होती रहती है. इसी तरह मौजूदा दौर में ये तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ के बीच सबसे ज्यादा होती है. अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भी इस बहस में अपनी पसंद बताई है.

कई बार मौजूदा क्रिकेटरों से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटर और फैंस भी इस पर अपनी राय रखते रहे हैं. ऐसे में अपनी बात को खुलकर रखने के लिए मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल ने भी अपनी पसंद जाहिर की.

ईएसपीएन-क्रिकइंफो के एंकर रौनक कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान चैपल से कोहली और स्मिथ में से पसंदीदा खिलाड़ी चुनने को कहा. इसके जवाब में चैपल ने अपने देश के स्मिथ के बजाए भारतीय कप्तान को अपनी पसंद बताया और कहा, "मैं कोहली को दोनों तरह से चुनूंगा, कप्तान के तौर पर भी और बल्लेबाज के तौर पर भी."

वहीं चैपल से उस गेंदबाज के बारे में भी पूछा गया जिसको वह बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल करना चाहते. इस पर चैपल ने वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का नाम लिया.

मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुके कोहली और स्मिथ के बीच अक्सर ये तुलना होती है. एक तरफ कोहली को सफेद बॉल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है, तो वहीं स्मिथ को क्रिकेट के सबसे पुराने फ़ॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं. हालांकि कोहली का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड भी कमाल का है.

कोहली फिलहाल वनडे में नंबर एक बल्लेबाज हैं और कुछ वक्त पहले तक टेस्ट रैंकिंग में भी वो शीर्ष पर थे. हालांकि फिलहाल स्टीव स्मिथ ने टॉप रैंक पर अपनी वापसी की है.

ये भी पढ़ें

शोएब अख्तर के समर्थन में आए पूर्व कप्तान यूनुस खान, PCB को दी कड़ी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget