एक्सप्लोरर

Asghar Afghan: पूर्व अफगान क्रिकेटर ने विराट और रोहित के लिए कही बड़ी बात, बोले- 'दोनों को आउट करने का मतलब आधी टीम इंडिया खत्म'

Virat Kohli and Rohit Sharma: असगर अफगान लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन खेलने के लिए भारत आए हुए हैं. यहां उन्होंने एक इंटरएक्शन में विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़े खिलाड़ी बताया है.

Asghar Afghan on Virat and Rohit: अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़े खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा है कि जब वह भारत के खिलाफ क्रिकेट खेलते थे तो पूरा फोकस विराट और रोहित पर होता था. असगर ने बताया कि उनकी टीम की पूरी कोशिश होती थी किन इन दोनों को जल्दी आउट कर लिया जाए क्योंकि इन दोनों को पवेलियन भेजने का मतलब होता था कि भारत की आधी टीम खत्म हो गई है.

लीजेंड्स क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन खेलने के लिए भारत आए असगर अफगान से जब एक मीडिया इंटरएक्शन के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की टी20 में अप्रोच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'दोनों बड़े खिलाड़ी हैं. जब हम भारत के खिलाफ खेलते थे, तो हमारा प्लान विराट और रोहित के ईर्द-गिर्द ही होता था. हम कहते थे कि इन दोनों को आउट करो, आधी टीम खत्म हो जाएगी. ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जीता सकते हैं. हमारी कोशिश इन दोनों पर शुरूआत से अटैक करने की होती थी क्योंकि अगर इन दोनों को जल्दी आउट नहीं किया जाए तो बाद में इन्हें पवेलियन भेजना इतना आसान नहीं होता है.'

'टी20 में जल्दी आउट कर लिया तो 60 से 70  रन कम बनेंगे'
असगर ने कहा, 'खासकर विराट कोहली. एक बार अगर वह सेट हो गए तो उन्हें आउट करना बेहद मुश्किल है. हम इस बात पर यकीन करते थे कि अगर इन दोनों को वनडे में जल्दी आउट कर लिया तो टीम इंडिया 100 से 120 रन कम बनाएगी और अगर इन्हें टी20 में जल्दी आउट कर लिया तो भारतीय टीम का स्कोर 60 से 70 रन कम होगा.' 

T20I में टॉप-2 बल्लेबाज हैं रोहित और विराट
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी हैं. दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा ने जहां अपने पिछले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ लाजवाब शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें...

Asad Rauf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, लाहौर में चलाते थे कपड़े और जूते की दुकान

T20 World Cup में कैसा होना चाहिए टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर? दो पूर्व क्रिकेटर्स से मिले यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget