एक्सप्लोरर

World Cup 2023: स्पिन डिपार्टमेंट में कमजोर नजर आ रही टीम इंडिया, विदेशी स्पिनर्स के आंकड़े ज्यादा बेहतर

Indian Spinners: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय स्पिन गेंदबाज उस रंग में नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पहचाना जाता है. भारतीय स्पिनर्स के मुकाबले विदेश स्पिन गेंदबाज दोगुने विकेट चटका रहे हैं.

Spinners in World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मुकाबले खेले जाने हैं और अब तक 28 मैच हो चुके हैं. सभी टीमों के हिस्से कम से कम 5-5 मैच भी आ चुके हैं. यानी टूर्नामेंट आधे से ज्यादा हो चुका है. इतने मुकाबले हो जाने के बाद अगर सभी टीमों के स्पिन डिपार्टमेंट का एनालिसिस किया जाए तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्पिन अटैक कहे जाने वाली टीम इंडिया कुछ पीछे नजर आती है.

यह थोड़ा हैरान करने वाली बात जरूर है लेकिन यही सच है. भारतीय पिचें जो कि तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन के ज्यादा मददगार रहती हैं, इन पिचों पर भारतीय स्पिनर्स अब तक कुछ खास रंग नहीं बिखेर पाए हैं. इसके उलट विदेशी स्पिनर्स जबरदस्त रंग में नजर आ रहे हैं. हालत यह है कि इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दो गेंदबाज विदेशी स्पिनर्स ही हैं. इस लिस्ट में दूर-दूर तक भारतीय स्पिनर्स नजर नहीं आ रहे हैं.

जैम्पा और सेंटनर टॉप पर
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक 16 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद कीवी स्पिनर मिचेल सेंटनर का नंबर आता है. सेंटनर के खाते में भी 14 विकेट हैं. इसके उलट, भारत के कुलदीप यादव 8 विकटों के साथ 17वें पायदान पर और रवींद्र जडेजा 7 विकटों के साथ 24वें पायदान पर हैं.

औसत स्पिनर्स जैसे हैं भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आंकड़े
यहां दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप और जडेजा के विकटों की संख्या बाकी औसत विदेशी स्पिनर्स के विकटों की संख्या के ही आसपास है. नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त 8 विकेट चटका चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 7 विकेट ले चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के ही तबरेज शम्सी महज 2 मैचों में ही 6 विकेट ले चुके हैं. ग्लैन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज भी अपनी स्पिन गेंदबाजी से 6 विकेट चटका चुके हैं. कुल मिलाकर भारतीय स्पिन फ्रेंडली विकटों पर टीम इंडिया के ही स्पिनर जादू नहीं दिखा पा रहे हैं, अन्य स्पिन गेंदबाज यहां बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Video: ऑस्ट्रेलियाई फैन ने बना दिया माहौल, बीच मैच में खूब लगाया 'जय श्री राम' का नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget