एक्सप्लोरर

IPL 2021: UAE लेग में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

Indian Premier League: 19 सितंबर से IPL 2021 के UAE लेग की शुरुआत होगी. जानिए दूसरे हाफ में किन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

Five Players Who Watch Out for in IPL 2021 UAE Leg: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन की शुरुआत इसी साल अप्रैल में हुई थी. लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. अब 19 सितंबर से एक बार फिर इस लीग की शुरुआत हो रही है, जिसे आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ या दूसरा लेग कहा जा रहा है. आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. जानिए दूसरे हाफ में किन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. 

1- शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन के लिए आईपीएल 2021 किसी सुनहरा सपने की तरह जा रहा था. टूर्नामेंट के बीच में रोके जाने से पहले तक धवन आठ मैचों में 54.29 की औसत और 134.28 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बना चुके थे. वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. हालांकि, इसके बावजूद 2021 टी20 विश्व कप के लिए धवन को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. ऐसे में धवन दूसरे हाफ में बल्ले से कमाल कर चयनकर्ताओं को उनकी गलती का एहसास कराना चाहेंगे. 

2- सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलते ही पूरी दुनिया के सामने अपने हुनर का लोहा मनवाया. उनकी फॉर्म और रन बनाने की भूख को देखते हुए सूर्य को 2021 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. आईपीएल की तरह ही विश्व कप भी यूएई में ही खेला जाना है. ऐसे में सभी देखना चाहेंगे कि सूर्यकुमार यादव यूएई में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

3- ऋषभ पंत 

भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 की शुरुआत में कप्तानी सौंपी थी. दरअसल, नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर लीग की शुरुआत से पहले चोटिल हो गए थे. इसके बाद अय्यर को कप्तानी सौंपी गई थी. पंत भी टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे थे. और इसी वजह से अय्यर की वापसी के बाद भी उन्हें कप्तान रखा गया है. ऐसे में पंत अपनी कप्तानी में दिल्ली को पहली बार खिताब जिताना चाहेंगे.
 
4- केएल राहुल

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल के लिए भी आईपीएल 2021 का पहला हाफ किसी सुनहरे सपने की तरह रहा था. उनके बल्ले से आईपीएल 2021 में अब तक सात मैचों में 66.20 की औसत से 331 रन निकल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 16 छक्के निकले. वह यूएई लेग में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.

5- ईशान किशन

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन ओपनिंग स्लॉट और मिडिल ऑर्डर दोनों जगह बल्लेबाज़ी करने में सक्षम हैं. उन्होंने आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया. ईशान किशन को 2021 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में ईशान किशन यूएई लेग में अपना हुनर दिखाकर विश्व कप में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दावेदारी पेश करना चाहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget