एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच के इस बयान से बढ़ गई हैं ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका

फिंच ने जो बयान दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि ना सिर्फ वर्तमान समय में बल्कि भविष्य में भी कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट बुरी तरह से प्रभावित होगा.

कोरोना वायरस का क्रिकेट पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. कोरोना वायरस की वजह से ना सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में लंबे समय तक क्रिकेट के प्रभावित होने की आशंका बढ़ती जा रहा है. महामारी के कहर की वजह से इस ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है. मेजबान टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

टी-20 विश्व का आयोजन इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होना है, लेकिन फिंच को लगता है कि कोविड-19 के कारण पैदा हुई स्थिति को देखकर इसे स्थगित किया जा सकता है. फिंच ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर इस बात के लिए तैयार हो जाना चाहिए कि टी-20 विश्व कप एक, दो या तीन महीने या जो भी अवधि हो, उतने के लिए स्थगित किया जा सकता है."

उन्होंने कहा, "लेकिन जब तक हम लाइव स्पोर्ट को जारी रख सकते हैं चाहे दर्शक हो या नहीं, मुझे नहीं लगता कि इससे खिलाड़ियों पर फर्क पड़ेगा. हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बिना दर्शकों के खेला था. शुरू के चार-पांच ओवरों तक अजीब लगा था लेकिन इसके बाद सब सामान्य सा हो गया था."

आईसीसी अगस्त में ले सकता है फैसला

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती. आईसीसी ने साफ किया है कि उसे अभी तक वर्ल्ड कप का आयोजन समय पर करवाने की उम्मीद हैं. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाल ही में वेतन कटौती के फैसले से वर्ल्ड कप की तैयारियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है.

इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप के आयोजन का एक और विकल्प सुझाया है. गावस्कर ने कहा है कि इस साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेटी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत को करना चाहिए, जबकि अपनी अगले वर्ल्ड कप मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को दे देनी चाहिए.

बिना क्रिकेट के किसी भी बोर्ड का गुजारा मुश्किल, फैंस तरस रहे हैं: रमीज़ राजा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget