एक्सप्लोरर

बल्लेबाजी को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच खास जवाब के साथ सामने आए धोनी

टी 20 क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर आए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आखिरकार अपना जवाब दिया. धोनी का जवाब भी उनके अंदाज के तरह ही काफी कूल था.

नई दिल्लीः टी 20 क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर आए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आखिरकार अपना जवाब दिया. धोनी का जवाब भी उनके अंदाज के तरह ही काफी कूल था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में भारत को 40 रनों की हार मिली और इस हार के बाद धोनी की आलोचना शुरु हो गई. सबसे पहले पू्र्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने एक शो के दौरान ये कह कर बहस को जन्म दे दिया कि टीम को टी 20 क्रिकेट में धोनी के विकल्प की तलाश करनी चाहिए क्योंकि उनका खेल अब बदल गया है.

अगरकर के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी को लेकर अपनी बात रखी और साफ शब्दों में कहा कि अगर वो टीम के हित में बल्लेबाजी नहीं कर सकते तो टीम मैनेजमेंट को उनसे बात करनी चाहिए और नए विकल्प की ओर ध्यान देना चाहिए. हालांकि इन दो दिग्गजों के बयान के बाद टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी के पक्ष में बड़ा बयान देकर मामले को लगभग शांत कर दिया.

आलोचकों पर सीधा हमला करते हुए शास्त्री ने कहा कि धोनी की आलोचना वही कर रहे हैं जो धोनी से जलते हैं और चाहते हैं कि वो संन्यास ले लें,लेकिन टीम को पता है कि धोनी की कितनी अहमियत है.

इन सबके बाद हर किसी को धोनी के जवाब का इंतजार था और अंत में जब दो बार विश्व कप जीत चुके पूर्व कप्तान ने कहा तो सबका दिल जीत लिया. धोनी ने आलोचकों पर किसी तरह का हमला नहीं किया और सीधे शब्दों में कहा कि ये उनका काम है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए.

यूएई में अपने पहले ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी के उद्धाटन के लिए पहुंचे धोनी से जब इस बाबत सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, 'हर किसी का अपना एक विचार होता है और हर किसी को उसका सम्मान करना चाहिए.'   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget