एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, टी20-वनडे खेलना जारी रखेंगे

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. डु प्लेसिस हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे. डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट मैच खेले.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. डु प्लेसिस ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. डु प्लेसिस हालांकि दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी20 खेलना जारी रखेंगे. इसके अलावा डु प्लेसिस आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में भी पहली की तरह ही खेलते हुए नज़र आएंगे.

डु प्लेसिस ने सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी दी है. डु प्लेसिस ने लिखा, ''मैंने दिल से फैसला ले लिया है. यह जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू करने का वक्त है.''

डु प्लेसिस ने कहा, ''एक साल हम सबके लिए बेहद ही मुश्किल रहा. लेकिन इस एक साल की वजह से कई चीजों को समझने का मौका भी मिला. मैंने अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने का फैसला किया है. देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना गर्व की बात है. लेकिन अब मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा.''

डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालने को अपने लिए गर्व की बात बताया है. उन्होंने कहा, ''15 साल पहले कोई मुझे कहता कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट खेल सकता हूं तो मुझे इस बात पर विश्वास नहीं होता. लेकिन मैं ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाया बल्कि मुझे टीम की अगुवाई करने का मौका भी मिला. यह बेहद गर्व की बात है.''

वर्ल्ड कप पर रहेगा फोकस

डु प्लेसिस ने साफ किया है कि 2021, 2022 में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के मद्देनज़र उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है. डु प्लेसिस का मानना है कि अब वह बेहतर तरीके से लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं.

डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले गए 69 टेस्ट में 40 के औसत से 4,163 रन बनाए. डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर किया था और उन्होंने 10 शतक और 21 अर्धशतक लगाए. टेस्ट क्रिकेट में डु प्लेसिस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 199 रन रहा जो पिछले साल दिसंबर में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.

IND Vs ENG: मोहम्मद शमी की हो सकती है टीम में वापसी, लेकिन खेलना इसलिए तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget