एक्सप्लोरर

टीम हित में वर्ल्डकप से बाहर होने को तैयार हैं कप्तान इयोन मोर्गन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान का मानना है कि वह टीम हित में खुद को वर्ल्डकप से बाहर होने के लिए तैयार है. मोर्गन का कहना है कि अगर मेरे बाहर होने से टीम वर्ल्ड जीत सकती है तो मुझे टीम से बाहर होने में कोई हर्ज नहीं होगा.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि अगर उनके बाहर जाने से टीम के अगले साल होने वाले वर्ल्डकप में जीत की संभावनाएं प्रबल होती हैं तो वह अपने आप को टीम से बाहर करने को तैयार हैं.

इंग्लैंड का 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए वर्ल्डकप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन इसके बाद मोर्गन ने टीम में एक नई जान फूंकी है और सकरात्मक रास्ते पर ले कर आए हैं और एक ऐसी टीम बनाई है जो वर्ल्डकप की दावेदार मानी जा रही है.

मोर्गन ने इससे पहले भी अपने आप को टेस्ट क्रिकेट से यह कहते हुए बाहर किया था कि वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं.

मोर्गन ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "यह मुश्किल फैसला है, लेकिन हम इस टीम के साथ काफी आगे आए हैं. टीम में जो काबिलियत है उसे देखकर हम अगले वर्ल्डकप या उसके बाद वाले वर्ल्डकप के लिए अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखना होगा."

उन्होंने कहा, "अगर इस रास्ते में लगता है कि मैं टीम में एक कप्तान और एक खिलाड़ी दोनों के तौर पर उपयोगी नहीं हूं तो मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे टीम में नहीं होना चाहिए. मैं ऐसा कहने वाला पहला खिलाड़ी हूं. अगर यह मुश्किल फैसले लेने की बात है तो मैं इसके लिए समर्थ हूं."

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, " इससे पहले भी मैंने युवाओं को मौका देने के लिए अपने आप को टीम से बाहर कर लिया था. जब आप एक कप्तान के तौर पर अपने आप को बाहर करते हो तो यह एक उदाहरण पेश करता है कि टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं है."

मोर्गन ने कहा, "हम 16-17 खिलाड़ियों की एक टीम बनाना चाहते हैं जो वर्ल्डकप जीत सके. यह हमारा लक्ष्य है. यह किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं है कि किसी एक को रन करने हैं या किसी एक को विकेट लेने हैं. यह टीम का संयुक्त प्रयास है जिस पर सभी को चलना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget