एक्सप्लोरर

ENGvPAK: इंग्लैंड को 184 रनों पर समेट पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और हसन अली की शानदार गेंदबाज़ी से पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहली पारी में 184 रनों पर समेट दिया.

नई दिल्ली/लंदन: तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और हसन अली की शानदार गेंदबाज़ी से पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहली पारी में 184 रनों पर समेट दिया. अब्बास और हसन अली दोनों 4-4 विकेट चटकाए और मेज़बान टीम को बुरी तरह धराशायी कर दिया. बेहतरीन गेंदबाज़ी के बाद पाकिस्तान ने बल्ले के साथ भी बेहतरीन शुरूआत की है 50/1 एक बनाकर खेल रही है.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि बादल छाये हुए थे और पिच पर घास थी जिसका पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया. इंग्लैंड के तीन विकेट 43 रन पर निकल गये थे. कुक ने एक छोर संभाले रखा. उनके अलावा बेन स्टोक्स (38), जॉनी बेयरस्टॉ (27) और जोस बटलर (14) ही दोहरे अंक में पहुंचे.

लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 72 रन था. कुक ने इसके बाद आमिर की गेंद पर थर्डमैन क्षेत्र में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि लंच के समय उनके साथ नाबाद रहे जॉनी बेयरस्टॉ को फहीम अशरफ ने बोल्ड किया.

चाय के विश्राम के समय इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 165 रन था लेकिन इसके बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी. स्टोक्स और बटलर के तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटे जिसके बाद जल्द ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गयी. लगातार 153वां टेस्ट मैच खेलकर एलन बोर्डर के रिकार्ड की बराबरी करने वाले एलिस्टेयर कुक ने 70 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को शुरूआती झटकों से उबारा लेकिन उनके आउट होने के बाद पारी सिमटने में देर नहीं लगी. इंग्लैंड के आखिरी छह विकेट 35 रन के अंदर गिरे.

अब्बास ने स्टोक्स को पगबाधा आउट किया जबकि हसन अली की गेंद पर असद शाफिक ने बटलर का शानदार कैच लिया.

पाकिस्तान के लिये निश्चित तौर पर टास हारना अच्छा रहा क्योंकि इंग्लैंड का शीर्ष क्रम जल्द ही लड़खड़ा गया.

अब्बास ने 23 रन देकर चार और अली ने 51 रन देकर चार विकेट लिये. मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट हासिल किया. आमिर ने चाय के विश्राम से पहले कुक का कीमती विकेट लिया जिन्होंने 148 गेंदों का सामना किया तथा 14 चौके लगाये.

दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान के बल्लेबाज़ अज़हर अली(18 रन) और हारिस सोहेल(21 रन) बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. जबकि उन्होंने इमाम उल हक(4 रन) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget