एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: रोहित और राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सालों पुराने कई रिकॉर्ड टूटे

England vs India 2nd Test: 2008 के बाद पहली बार किसी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने लॉर्ड्स के मैदान पर शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है. वहीं SENA देशों में 10 साल बाद भारत के ओपनर्स ने ऐसा किया है.

England vs India 2nd Test: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज़ का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की और फिर क्या था. पहले तो दोनों ने संभलकर शुरुआत की और फिर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. दोनों के बीच अब तक 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. 

2008 के बाद पहली बार किसी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने लॉर्ड्स के मैदान पर शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है. इससे पहले 2008 में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय साझेदारी की थी. रोहित 81 और राहुल 18 रनों पर खेल रहे हैं. 

इस अनोखे रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम

रोहित शर्मा और केएल राहुल इस टेस्ट में 20 ओवर से ज्यादा बैटिंग कर चुके हैं. इस साल पांचवीं बार भारत के सलामी बल्लेबाजों ने यह कमाल कर के दिखाया है. वहीं इससे पहले जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक भारत की कोई भी ओपनिंग जोड़ी 20 ओवर से ज्यादा बैटिंग नहीं कर सकी थी. 

10 साल बाद हुई शतकीय साझेदारी 

2010 के बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में भारत की तरफ से ओपनिंग विकेट के लिए यह पहली शतकीय साझेदारी है. पिछली बार दिसंबर 2010 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के सेंचूरियन में 137 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. यह 2017 के बाद विदेश में ओपनिंग विकेट के लिए पहली सेंचुरी पार्टनरशिप भी है. 

बेहद खराब रहा है लॉर्ड्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बेहद शर्मनाक रहा है. भारत ने पहली बार इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 1932 में टेस्ट मैच खेला था और तब से लेकर अब तक भारत यहां सिर्फ दो टेस्ट ही जीत सका है. भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर अब तक कुल 18 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें 12 टेस्ट इंग्लैंड ने जीते हैं, तो वहीं सिर्फ दो टेस्ट में भारत को जीत मिली है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget