एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: जो रूट शानदार प्रदर्शन के बावजूद शतक से चूके, सचिन से जुड़ी खास लिस्ट में बनाई जगह

Joe Root Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने से चूक गए. हालांकि इसके बावजूद एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Joe Root Australia vs England 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का पांचवां मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खबर लिखने तक 9 विकेट के नुकसान के साथ 379 रन बनाए. इस दौरान जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रन बनाए. हालांकि वे शतक से चूक गए. रूट ने इस पारी की बदौलत एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने सचिन तेंदुलकर से जुड़ी लिस्ट में जगह बना ली है. 

इंग्लैंड के लिए रूट दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन बनाए. रूट की इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. रूट ने इस पारी के दम पर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कुक, बॉर्डर और संगकारा की बराबरी कर ली है. रूट ने 90 बार यह कारनामा किया है. इस मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. सचिन 119 बार यह कमाल कर चुके हैं.

इंग्लैंड ने खबर लिखने तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान के साथ 379 रन बनाए. टीम के लिए जैक क्राउली ने 73 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 76 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए. बेन डकेट ने 55 गेंदों में 42 रन बनाए. कप्तान बेन स्टोक्स ने 42 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा. हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर आउट हुए. जॉनी बेयरस्टो  ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए. मोईन अली 38 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. क्रिस वोक्स 1 रन बनाकर चलते बने. मार्क वुड भी 9 रन ही बना सके.

बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 295 रनों के स्कोर पर सिमट गई. अब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी खेल रही है. खबर लिखने तक उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था. 

यह भी पढ़ें : IND vs WI: विराट-रोहित के बिना बुरी तरह फ्लॉप हुआ टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget