एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने सीरीज हार का संकट टाला, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, बेकार गया स्टार्क का पंजा

Ashes 2023: हेडिंग्ले टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने 251 रनों का पीछा सफलतापूर्वक करते हुए मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया. हैरी ब्रूक ने टीम के लिए 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

England vs Australia, Headingley Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मेजबान टीम ने 3 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज को जीवित रखा हुआ है. इंग्लैंड की टीम को हेडिंग्ले टेस्ट की चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम ने एक समय 161 के स्कोर पर अपनी आधी टीम को गंवा दिया था. यहां से हैरी ब्रूक ने एक छोर से पारी को संभालते हुए टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया. ब्रूक के बल्ले से 75 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली. वहीं अंत में क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने 8वें विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

हैरी ब्रूक ने संभाली इंग्लैंड टीम की पारी, मिला वोक्स का साथ

हेडिंग्ले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ इंग्लैंड टीम को पहला झटका 42 के स्कोर पर बेन डकेट के रूप में लगा जो 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर-3 पर टीम ने मोईन अली को बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन वह भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. जैक क्राउली और जो रूट के बीच में तीसरे विकेट के लिए 33 रनो की साझेदारी जरूर देखने को मिली.

क्राउली 44 और जो रूट के 21 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद इंग्लैंड की टीम पर हार का संकट दिखने लगा था. यहां से हैरी ब्रूक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स के साथ 5वें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की. 171 के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए.

हैरी ब्रूक को यहां से क्रिस वोक्स का साथ मिला और दोनों ने मिलकर 7वें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. ब्रूक जब 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे उस समय इंग्लैंड का स्कोर 230 रन था और उन्हें जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी. इसके बाद वोक्स और वुड ने 24 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को इस मैच में रोमांचक जीत दिलाने का काम किया.

मिचल स्टार्क ने गेंद से दिखाया दम लेकिन नहीं दिला सके टीम को जीत

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैच की चौथी पारी में गेंद से मिचल स्टार्क का दम देखने के मिला, जिन्होंने 16 ओवरों में 78 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. वहीं इसके अलावा पैट कमिंस और मिचल मार्श ने 1-1 विकेट हासिल किया. अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का चौथा मैच 19 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

Ashes 2023: क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे वॉर्नर, क्या आ गया संन्साय लेने का समय? इन दो दिग्गजों ने दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget