एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन, बेहद खूंखार दिख रही टीम

England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. यहां जानें इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

England Playing 11 Vs India 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को पहले टी20 के साथ होगी. इंग्लैंड ने दोनों सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. ऐसे में यहां जानें कि पहले टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं दिखेंगे. हालांकि, टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है. जोस बटलर टीम को लीड करेंगे. टी20 सीरीज के लिए जो टीम घोषित की गई है, उसमें दो बैटर, पांच ऑलराउंडर, तीन विकेटकीपर और पांच गेंदबाज हैं. 

पहले टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बेन डकेट और फिल साल्ट पारी की शुरुआत कर सकते हैं. तीन नंबर पर कप्तान जोस बटलर के खेलने की उम्मीद है. फिर चार नंबर पर जैकब बीथल, पांच नंबर पर हैरी ब्रूक और छह नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन खेलते दिख सकते हैं. 

इसके बाद दो बॉलिंग ऑलराउंडर जैमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर नजर आ सकते हैं. इसके बाद गस एटकिंसन, मार्क वुड और आदिल रशीद दिख सकते हैं. इस तरह पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाज और छह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ इंग्लैंड की टीम उतर सकती है. 

भारत के खिलाफ पहले टी20 में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जैकब बीथल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और गस एटकिंसन. 

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.  

भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज का शेड्यूल 

22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)
25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)
31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)
2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget