एक्सप्लोरर

Babar Azam पर पाकिस्तान क्रिकेट में कलह, अब बेन स्टोक्स ने किया आग में घी डालने का काम; बोले - हमें क्या...

Babar Azam: बाबर आजम को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. अब जानिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बाबर को लेकर क्या बयान दिया है.

Ben Stokes on Babar Azam Droppped from Pakistan squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा बाबर आजम को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने की खबर ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है. बाबर अब इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनके साथ-साथ पीसीबी (PCB) ने शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी बाहर कर दिया है. अब इस विषय पर इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

मीडिया से बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा, "ये पाकिस्तान क्रिकेट टीम की समस्या है. माफ कीजिएगा, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता." दरअसल बाबर आजम को ड्रॉप किए जाने के मामले ने तूल तब पकड़ा जब उनके साथी प्लेयर फखर जमान ने विराट कोहली का हवाला देकर बाबर के सपोर्ट में पोस्ट किया था. उसके बाद देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी भी पाक टीम के पूर्व कप्तान बाबर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं सामने रख रहे हैं.

बेन स्टोक्स कर रहे हैं वापसी

बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इंग्लैंड के लिए पिछले 4 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में उनकी वापसी होने वाली है. उनके अलावा पहला टेस्ट मिस करने के बाद मैट पॉट्स भी इंग्लिश टीम में वापसी कर रहे होंगे, जिन्हें आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेलते देखा गया था.

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 47 रन के अंतर से रौंदा था. आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान लगातार 6 टेस्ट मैच हार चुका है, जिसके कारण टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में आखिरी स्थान पर चली गई है. इसी के साथ पाकिस्तान फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Sanju Samson: सैमसन बने शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर तो इस तरह हुआ स्वागत, कांग्रेस नेता ने ऐसे जीता दिल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget