एक्सप्लोरर

ENG Vs SL: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की सीरीज में हासिल की बढ़त

ENG Vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना भी कायम है.

ENG Vs SL: इंग्लैंड ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड को जीत के लिए महज 74 रन बनाने थे. इंग्लैंड ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पहली पारी में दोहरा शतक लगाने की वजह से मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट चौथे दिन ही खो दिए थे. पांचवें दिन मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 38 रनों के साथ शुरुआत की और कोई और विकेट न खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

जॉनी बेयरस्टो 35 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ डैन लॉरेंस ने 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. बेयरस्टो ने 65 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए. लॉरेंस ने अपनी नाबाद पारी में 52 गेंदें खेलीं. उन्होंने एक भी चौका नहीं मारा.

श्रीलंका अपनी पहली पारी में 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी. इंग्लैंड ने फिर कप्तान जोए रूट के 228 और लॉरेंस के 73 रनों के दम पर पहली पारी में 421 रन बना 286 रनों की बढ़त ले ली थी.

दूसरी पारी में श्रीलंका ने अच्छा तो किया था लेकिन पहली पारी के कम स्कोर के कारण मिली बढ़त के चलते वह इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख पाई. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 359 रन बनाए थे.

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है. इंग्लैंड फिलहाल आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में चौथे पायदान पर है.

IND Vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट में इंडिया को मिली 328 रन की चुनौती, सिराज ने लिए पांच विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget