एक्सप्लोरर

PAK vs ENG: सांसें रोक देने वाले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

Pakistan vs England 2nd Test: इंग्लैंड से मिले 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 328 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

Pakistan vs England 2nd Test Multan: मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही बेन स्टोक्स की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इंग्लैंड से मिले 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 328 रनों पर ऑलआउट हो गई.

काम नहीं आई सऊद शकील की जुझारू पारी

पहली पारी में 79 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 275 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को 355 रनों का लक्ष्य मिला. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अबदुल्लाह शफीक ने पारी की शुरुआत की, क्योंकि इमाम उल हक इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. 

रिजवान और शफीक ने पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. 66 रनों के कुल स्कोर पर रिजवान (30) पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद कप्तान बाबर आज़म अपना विकेट गंवा बैठे. बाबर सिर्फ एक रन ही बना सके. रिजवान को जेम्स एंडरसन और बाबर को ओली रॉबिन्सन ने बोल्ड किया. इसके बाद 83 के कुल स्कोर पर शफीक (45) भी पवेलियन लौट गए.

इंग्लैंड ने पाकिस्तान से छीना मैच

सिर्फ 83 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम मुश्किल में थी. इसके बाद चोटिल इमाम उल हक और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की. इन दोनों ने पाकिस्तान की शानदार वापसी कराई. हालांकि, 60 के निजी स्कोर पर इमाम आउट हो गए. 

चौथे दिन सऊद और फहीम अशरफ बल्लेबाजी के लिए आए. दोनों ने पहले आधे घंटे विकेट नहीं गिरने दिया. हालांकि, जो रूट ने फहीम (10) को आउट कर मैच फिर इंग्लैंड की टीम की वापसी करा दी. 

इसके बाद सऊद और ऑलराउंडर मोहमम्द नवाज ने मैच पलट दिया. दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई. 290 रनों पर जब पाकिस्तान के सिर्फ 5 विकेट गिरे थे तो ऐसा लग रहा था कि मानो पाकिस्तान की टीम यह मैच जीत लेगी.

शतक से चूके सऊद शकील

नवाज 45 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सऊद शकील भी 94 रनों पर आउट हो गए. अंत में आगा सलमान और अबरार अहमद ने नाबाद 20 और 17 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन यह दोनों भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं जेम्स एंडरसन औऱ ओली रॉबिन्सन को दो-दो विकेट मिले. इसके अलावा जैक लीच और जो रूट को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget