एक्सप्लोरर

Women's T20 World Cup: भारत के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड का सेमीफाइनल खेलना तकरीबन तय, जानिए क्या हैं समीकरण?

WT20 WC, SF: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद हीथर नाइट की टीम का सेमीफाइनल टिकट तकरीबन तय हो गया है.

WT20 WC Latest Points Table: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया. वहीं, इस जीत के बाद हीथर नाइट की टीम का सेमीफाइनल टिकट तकरीबन तय हो गया है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की 3 मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है. जबकि भारतीय टीम को 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है. बहरहाल, इंग्लैंड टीम 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज है. इसके अलावा इंग्लैंड टीम का नेट रन रेट भी शानदार है.

इंग्लैंड की टीम का सेमीफाइनल खेलना तय!

वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की बात करें तो 3 मैचों के बाद 4 प्वॉइंट्स है. इस तरह टीम इंडिया दूसरे नंबर पर काबिज है. भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त दी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, इंग्लैंड टीम 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज है. इसके अलावा बेहतर नेट रन रेट के कारण इंग्लैंड का सेमीफाइनल में खेलना तकरीबन तय हो गया है.

भारत-इंग्लैंड मैच में क्या-क्या हुआ?

भारत-इंग्लैंड मैच की बात करें तो भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर महज 140 रन बना सकी. भारत के लिए स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकीं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा था. इंग्लैंड के लिए नेट सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. वहीं, हीथर नाइट ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके जड़े. इसके अलावा एमी जोन्स ने 40 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो रेणुका सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं. रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को 1-1 कामयाबी मिली. शिखा पांडे ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. जबकि दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 खिलाड़ी को आउट किया.

ये भी पढ़ें-

IND W Vs ENG W: ऋचा की तूफानी पारी नहीं दिला पाई भारत को जीत, इंग्लैंड ने 11 रन से हराया

ICC के नियम के खिलाफ है विराट कोहली का विकेट? जानें इस रूल के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget