एक्सप्लोरर

ENG vs SA 2nd Test: ब्रॉड-एंडरसन के बाद स्टोक्स और फोक्स की जोड़ी ने दिखाया दम, इंग्लैंड ने प्रोटियाज टीम पर कसा शिकंजा

SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होन तक दक्षिण अफ्रीका 241 रन से पीछे चल रहा है.

ENG vs SA, Manchester Test: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गंवा चुकी इंग्लैंड (England) ने दूसरे मैच में अपना शिकंजा कस लिया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाजों के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी दम दिखाया. कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बेन फोक्स के लाजवाब शतक की बदौलत इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर विशाल लीड मिली है.

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 111/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. पहले सेशन में इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (49) और जैक क्राउली (38) के विकेट जल्द ही  खो दिए. 147 रन पर इंग्लैंड 5 विकेट खो चुकी थी. यहां से बेन स्टोक्स (103), बेन फोक्स (113) ने लाजवाब शतक जड़ इंग्लैंड को 400  पार पहुंचने में मदद की. इंग्लैंड ने 415/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्किया को 3 व रबाडा और महाराज को 2-2 विकेट मिले. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने बिना कोई विकेट खोए 23 रन बनाए.

पहले दिन 151 रन पर ऑलआउट हो गई थी प्रोटियाज टीम 
पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की दमदार गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज बल्लेबाजों ने समर्पण कर दिया था. एंडरसन और ब्रॉड की जोड़ी ने 3-3 विकेट चटकाए थे और पूरी अफ्रीकी टीम महज 151 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 111 रन बनाए थे.

दक्षिण अफ्रीकी टीम 241 रन से पीछे
अब तक हुए खेल के बाद दक्षिण अफ्रीका 241 रन से पीछे चल रही. ऐसा माना जा रहा है कि मैच का नतीजा तीसरे दिन ही आ सकता है. पिच से गेंदबाजों को हल्की मदद मिल रही है. ऐसे में प्रोटियाज टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें..

Watch: रियल मैड्रिड को अलविदा कहते वक्त रो पड़े कासेमीरो, 550 करोड़ में हुआ है इस दिग्गज का ट्रांसफर

World Cup 2023: शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी है शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget