एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: बर्न्स और रूट ने इंग्लैंड को संभाला, लेकिन न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

ENG Vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा है. डेब्यू कर रहे कॉनवे के दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ना सिर्फ अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा बल्कि दो विकेट जल्दी झटककर उसने मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

ENG Vs NZ: लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली. दिन का खेल खत्म होने तक शुरुआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं. रोरी बर्न्स और जो रूट की तीसरे विकेट के लिए 93 रन की नाबाद साझेदारी ने इंग्लैंड की वापसी करवाने में मदद की है. इंग्लैंड हालांकि अभी भी पहली पारी में न्यूजीलैंड से 267 रन पीछे है. 

न्यूजीलैंड ने इससे पहले डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक से 378 रन का स्कोर खड़ा किया. कॉनवे 200 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 347 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का मारा. उन्होंने छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया.

इंग्लैंड ने इसके जवाब में 18 रन तक ही सलामी बल्लेबाज डोम सिबले (00) और जैक क्राउले (02) के विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद बर्न्स (नाबाद 59) और रूट (नाबाद 42) ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला. सिबले को काइल जेमीसन जबकि क्राउले को टिम साउथी ने पवेलियन भेजा.

वुड ने करवाई इंग्लैंड की वापसी

इंग्लैंड की तरफ से भी टेस्ट डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. रोबिनसन ने 75 रन पर चार विकेट लिए. मार्क वुड ने 81 रन देकर तीन जबकि जेम्स एंडरसन ने 83 रन देकर दो विकेट चटकाए.

न्यूजीलैंड की टीम एक समय तीन विकेट पर 288 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन वुड और रोबिनसन ने इंग्लैंड को सुबह के सत्र के दूसरे घंटे में जोरदार वापसी दिलाई. न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 246 रन से की. कॉनवे और हेनरी निकोलस (61) ने सुबह के सत्र में पहले घंटे में मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा.

वुड ने इसके बाद बीजे वाटलिंग (01) और मिशेल सेंटनर (00) को पवेलियन भेजा जबकि रोबिनसन ने कोलिन डि ग्रैंडहोम (00) की पारी का अंत किया जिससे न्यूजीलैंड ने छह रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

डेवोन कॉनवे ने तोड़ा रणजीत सिंह का 125 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget