एक्सप्लोरर

ENG vs IRE: 38 रनों पर सिमटा आयरलैंड, नाटकीय मुकाबले में इंग्लैंड की 143 रनों से जीत

ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैचों को इंग्लैंड ने 143 रनों से जीत लिया है.

विश्वकप जीत के ठीक बाद और एशेज़ शुरु होने से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड के साथ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए नाटकीय टेस्ट मैच को 143 रनों से जीत लिया है. इस रोमांचक मैच में आयरलैंड की दूसरी पारी महज़ 38 रनों पर सिमट गई और मैच को इंग्लैंड की झोली में चला गया. दूसरी पारी में गेंद से इंग्लैंड के स्टार रहे क्रिस वोक्स(6 विकेट) और स्टुअर्ट ब्रॉड(4 विकेट). जिन्होंने मिलकर 10 विकेट चटका दिए.

मेजबान टीम द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम 15.4 ओवर में केवल 38 रन ही बना सकी, जो टेस्ट क्रिकेट में उसका अबतक का सबसे कम स्कोर है.

आयरलैंड के लिए सबसे अधिक रन जेम्स मैकलम (11) ने बनाए. उनके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 11 के स्कोर पर कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (2) के रूप में पहला विकेट खोया. इसके बाद, पूरी टीम ताश के पत्तों की तक ढह गई और कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की धारदार तेज गेंदबाजी के आगे नहीं टिका.

इस दिलचस्प मुकाबले की शुरुआत बेहद खास रही थी, जब विश्वकप जीतकर आई इंग्लैंड की टीम उसी मैदान पर पहली पारी में महज़ 85 रनों पर ढेर हो गई जहां पर उसने चंद रोज़ पहले विश्वकप जीता था.

इसके बाद आयरलैंड की टीम ने पहली पारी में 207 रन बनाकर 122 रनों की बढ़त हासिल की थी.

इससे बाद मेजाबन टीम ने अपनी दूसरी पारी में 303 रन बनाए. दूसरी पारी में नाईटवॉचमैन के रूप में 92 रनों की दमदार पारी खेलने वाले गेंदबाज जैक लीच को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. ब्रॉड 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

फिर आयरलैंड को चौथी पारी में 182 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन वो इसके जवाब में बुरी तरह से पस्त हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget