एक्सप्लोरर

ENG vs IND 5th Test: इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रनों की जरूरत, बेयरस्टो-रूट का दमदार प्रदर्शन

India vs England: इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 259 रन बनाए. उसे अब जीत के लिए 119 रनों की जरूरत है.

England vs India 5th Test Edgbaston Birmingham: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जीत के लिए 119 रनों की जरूरत है. उसने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं. जो रूट 76 रन और जॉनी बेयरस्टो 72 रन बनाकर नाबाद हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 150 रनों की साझेदारी हो गई. टीम इंडिया को मैच के आखिरी दिन हर हाल में जल्द विकेट लेने की जरूरत होगी.

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए. इंग्लैंड की दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत रही. ओपनर खिलाड़ी एलेक्स लीस और जैक क्राउली के बीच शतकीय साझेदारी हुई. क्राउली 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए. जबकि लीस ने 65 गेंदों में 56 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके भी लगाए. ओली पॉप खाता तक नहीं खोल सके और आउट हो गए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया.

इंग्लैंड के लिए चौथे दिन रूट और बेयरस्टो ने शानदार प्रदर्शन किया. रूट ने 112 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. जबकि बेयरस्टो ने 87 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 72 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा.

टीम इंडिया को मैच में वापसी के लिए मैच के आखिरी दिन के पहले  ही सेशन में विकेट लेने होंगे. भारत के लिए चौथे दिन  का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 13 ओवरों में 53 रन दिए. इनके अलावा कोई भी गेंदबाज दूसरी पारी में विकेट नहीं ले पाया है.

बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 245 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान टीम के लिए चेतेश्वेर पुजारा और ऋषभ पंत ने उपयोगी पारियां खेलीं. पुजारा ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके शामिल रहे. जबकि पंत ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके लगाए. रविंद्र जडेजा ने 23 रनों का योगदान दिया. विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया. हनुमा विहारी 11 रन बनाकर आउट हुए. 

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 11.5 ओवरों में 4 विकेट झटके. स्टोक्स ने 33 रन दिए. मैटी पॉट्स ने 17 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट लिए. स्टुअर्ट ब्रॉड को भी दो विकेट लिए. उन्होंने 16 ओवरों में 58 रन दिए. जेम्स एंडरसन और जैक लीच ने एक-एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Video: लीस के आउट होने पर कोहली ने खतरनाक अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हो रहा वीडियो

IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 378 रनों का लक्ष्य, पुजारा-पंत ने जड़े अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget