एक्सप्लोरर

Ashes 2023 4th Test Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे चौथा एशेज टेस्ट, कल ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने होंगे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया

ENG Vs AUS Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच कल यानी 19 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

Ashes 2023, ENG vs AUS 4th Test Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच कल यानी बुधवार 19 जुलाई से खेला जाएगा. पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-1 से आगे है. अब तक तीन टेस्ट मैच हो चुके हैं, जिसमें दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते तो एक मैच इंग्लैंड ने जीता है.  

कितने बजे शुरू होगा चौथा टेस्ट

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर तीन बजे होगा. 

कहां खेला जाएगा चौथा टेस्ट

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. 

जानिए कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे मैच

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चौथा टेस्ट मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर होगी.

सीरीज जीत की तलाश में रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं मेज़बान टीम की नजरें सीरीज हार के संकट को टालकर बराबरी करना चाहेगी. 

चौथे टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन की हुई टीम में वापसी

तीसरे टेस्ट में जीत के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए ओली रॉबिन्सन की जगह जेम्स एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम 688 विकेट दर्ज हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इसमें इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ प्रमुख हैं. इसके अलावा बेन स्टोक्स, मार्नस लाबुशेन, जेम्स एंडरसन और मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. 

पिच रिपोर्ट 

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि, शुरुआती दो दिन के बाद यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

यह भी पढ़ें-

MLC: सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को 17 रनों से दी शिकस्त, डेवोन कॉन्वे खेली ताबड़तोड़ पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget