एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: इंग्लैंड दौरे पर नई भूमिका में दिखेंगे वार्नर, बताएंगे टीम का हाल

बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के लिए बैन किए गए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर नई भूमिका में दिखेंगे.

बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के लिए बैन किए गए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर नई भूमिका में दिखेंगे. एक तरफ टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी तो दूसकी तरफ वार्नर पहली बार अपनी टीम का हाल कॉमेन्टरी बॉक्स से देखेंगे और दर्शकों को बताएंगे. मुकाबला 13 जून से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टेम्परिंग मामले के बाद टिम के नेतृत्व में पहली बार वनडे टूर्नामेंट खेलेगी जबकि बतौर कोच जस्टिन लैंगर का ये पहला मुकाबला होगा. वार्नर चैनल नाइन की ओर से कॉमेन्टरी करते नजर आएंगे.

खबरों की मानें तो बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 16 जून को कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में कॉमेन्टरी पैनल से जुड़ेगा. चैनल के डायरेक्टर टॉम मैलन ने कहा कि वार्नर पिछले 10 सालों से वनडे और टी 20 के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और ऐसे में कॉमेन्टरी पैनल में उनका होना काफी फायदेमंद होगा. बॉल टेम्परिंग मामले के प्रमुख दोषी माने जाने वाले वार्नर को लेकर उन्होंने कहा कि भले ही लोग उन्हें एक विलेन की तरह देख रहा हो लेकिन दूसरों की तरह वो भी इस घटना से काफी दुखी थे.

उन्होंने कहा कि चैनल ने डेविड के साथ पांच साल का करार किया है और हम चाहते हैं कि वो इस बुरे पल से बाहर आएं. आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक साल के लिए बैन किए गए वार्नर इस नई भूमिका के बाद जल्द क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे. उन्होंने कनाडा के नए टी 20 लीग के साथ करार किया है जो कि 28 जून से शुरू होगा. वार्नर के साथ पूर्व कप्तान स्टिव स्मिथ भी यहां खेलते दिखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी
क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन! 27 सितंबर को लगे 6 वनडे शतक; विराट कोहली भी शामिल 
क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन! 27 सितंबर को लगे 6 वनडे शतक; विराट कोहली भी शामिल 
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget