एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह धोया, चौथा वनडे जीतकर सीरीज में बरकरार रखी जान

ENG vs AUS 4th ODI: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे वनडे में हरा दिया. लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में मानिए इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की.

ENG vs AUS 4th ODI Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में 186 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में खुद को बरकरार रखा. मेजबान इंग्लैंड ने चौथा वनडे जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच फाइनल के रूप में खेला जाएगा. आखिरी वनडे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. 

गौर करने वाली बात यह है कि वनडे से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने और दूसरे में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. फिर तीसरा और आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके चलते सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी. वनडे सीरीज में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला सकता है.

वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में बारिश ने दखल दी, जिसके चलते मुकाबले या तो कम ओवर के खेले गए या फिर उनमें डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल करना पड़ा. वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और फिर अगले दो मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की. अब पांचवां और आखिरी वनडे 29 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा. 

चौथे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की निकाली हवा

बात अगर की जाए चौथे वनडे की, तो इंग्लैंड ने मानिए ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हरा दिया. सबसे पहले तो बारिश ने दखल दी, जिसके कारण मुकाबला 39-39 ओवर का खेला गया. कम ओवर के खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ. 

लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 39 ओवर में 312/5 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैरी ब्रूक ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 58 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन स्कोर किए. इसके अलावा बेन डकेट ने 63 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 63 रन बनाए. बाकी लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62* रन जड़ दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229.63 का रहा. 

लक्ष्य का पीछा करने फुस हुई ऑस्ट्रेलिया 

313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से फुस दिखाई दी. 24.4 ओवर में इंग्लिश गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रनों के स्कोर पर ऑलटआउट करके 186 रनों से जीत अपने नाम कर ली. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड के लिए मैथ्यू पॉट्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा 3 विकेट ब्रायडन कार्स ने लिए. बाकी जोफ्रा आर्चर को 2 और आदिल रशिद को 1 सफलता मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

एमएस धोनी या विराट कोहली? पूर्व दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला जवाब, कहा- चुनने में कोई परेशानी नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget