एक्सप्लोरर

ICC RANKING: भारत की बादशाहत पर ऑस्ट्रेलिया की नजर

एक तरफ जहां भारत और वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी तो वहीं पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से है

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-4 से गंवाने के बाद भी भारतीय टीम अपना पहला स्थान बचाने में सफल रही लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया उसके करीब पहुंचता दिख रहा है. चार अक्टूबर से भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जहां उसका इरादा रैंकिग प्वाइंट को बरकार रखने की होगी.

टेस्ट रैंकिंग की स्थिति
भारतीय टीम रैंकिंग में 115 अंक के साथ टॉप पर चल रहा है लेकिन अगर वह सीरीज 2-0 से भी जीत लेता है तो भी उसे एक ही अंक का फायदा होगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच रेटिंग प्वाइंट का बड़ा अंतर है.

दूसरी तरफ अगर भारत को 0-2 की शिकस्त का सामना करना पड़ता है तो उसके सिर्फ 108 अंक रह जाएंगे और अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो एक बार फिर टेस्ट की नंबर वन टीम बन जाएगी.

वेस्टइंडीज की टीम हालांकि अगर 2-0 से सीरीज जीत भी जाती है तो भी पाकिस्तान और श्रीलंका से अपने अंकों के अंतर को ही कम कर पाएगी लेकिन आठवें स्थान पर रही बनी रहेगी.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम रविवार से यूएई में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और दोनों टीमों के पास अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार करने का मौका होगा.

पाकिस्तान अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर 1-0 से भी जीत दर्ज करती है तो साउथ अफ्रीका को पछाड़कर भारत के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लेगी.

पाकिस्तान अगर दोनों मैच जीत जाता है तो उसके 97 अंक हो जाएंगे और दशमलव अंक तक गणना करने पर वह श्रीलंका को पीछे छोड़ देगा. ऑस्ट्रेलिया के अभी 106 अंक है और वह केवल दशमलव अंक के आधार साउथ अफ्रीका से पीछे है और सीरीज जीतने पर दूसरे नंबर पर आ जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के 1-0 की जीत से 107 जबकि 2-0 की जीत से 109 अंक हो जाएंगे.

कोहली हैं नंबर वन

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से सिर्फ एक अंक आगे हैं.

बल्लेबाजी रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा (छठे) और लोकेश राहुल (19वें) भारत के अन्य शीर्ष बल्लेबाज हैं जबकि रविंद्र जडेजा (चौथे) और रविचंद्रन अश्विन (आठवें) की स्पिन जोड़ी घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट 13वें स्थान पर हैं जबकि उसके तीन गेंदबाज शेनन गैब्रियल (11वें), जेसन होल्डर (13वें) और केमार रोच (19वें) टॉप 20 में शामिल हैं और भारतीय विकेटों से मदद हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget