एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की वजह से ईसीबी को भारी नुकसान का अनुमान, डूब सकते हैं 38 करोड़ पाउंड

कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई तक क्रिकेट पर रोक लगा रखी है. अगर कोरोना का कहर बढ़ता है तो पूरा क्रिकेट सीजन रद्द होने की आशंका है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पिछले दो महीने में दुनियाभर के सभी देशों में क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द किए जा चुके हैं. इतना ही नहीं महामारी के बढ़ते कहर की वजह से आने वाले समय में भी क्रिकेट के आयोजन की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है. एक के बाद एक क्रिकेट सीरीज रद्द होने की वजह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को महामारी की वजह से 38 करोड़ पाउंड यानी करीब 3600 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

ईसीबी चीफ अधिकारी टॉम हैरिसन ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण अगर पूरे सत्र में खेल नहीं हो पाया तो इंग्लैंड में क्रिकेट को 38 करोड़ पाउंड का नुकसान होगा. ईसीबी ने नुकसान का आकलन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को ध्यान में रख कर किया गया है. ईसीबी ने पिछले हफ्ते जुलाई तक काउंटी सत्र को निलंबित कर दिया था.

हैरिसन ने कहा, ''हमने सबसे बुरी स्थिति का अनुमान लगाया है जिसमें इस साल कोई क्रिकेट नहीं होने की तुलना में हमें 38 करोड़ पाउंड का नुकसान होगा. इस दौरान क्रिकेट के 800 दिनों के खेल का नुकसान होगा.''

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस स्थिति को बेहद ही चिंताजनक बताया है. हैरिसन ने कहा, ''इस स्थिति से निपटना क्रिकेट में यह हमारे लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी.'' बता दें कि ईसीबी पहले ही 18 काउंटी टीमों के लिए 6.1 करोड़ पाउंड के राहत पैकेज की घोषणा कर चुका है.

हाल ही में ईसीबी ने इस साल शुरू होने वाले द हंड्रेड लीग को भी एक साल के लिए टालने का फैसला किया. इतना ही नहीं ईसीबी ने द हंड्रेड लीग के लिए जिन भी खिलाड़ियों के साथ करार किया था उनके कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिए गए हैं.

बोर्ड ने उठाया बेहद ही कड़ा कदम, इस लीग से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget