एक्सप्लोरर

एशिया कप के बीच चमके RCB कप्तान, फाइनल में ठोकी दमदार सेंचुरी

Duleep Trophy Final: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में सेंट्रल जोन के लिए रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली है. उनके साथ-साथ यश राठौड़ भी चमके.

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में रजत पाटीदार ने दमदार सेंचुरी जड़ दी है. फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 149 रन पर समेटने के बाद सेंट्रल जोन टीम ने विशालकाय बढ़त बना ली है. दूसरे दिन स्टंप्स तक सेंट्रल जोन ने 235 रनों की बढ़त बना ली है और पहली पारी में उसके 5 विकेट बचे हुए हैं. दूसरे दिन रजत पाटीदार ने 101 रन बनाए, वहीं यश राठौड़ 137 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. ये पाटीदार की 15वीं फर्स्ट-क्लास सेंचुरी है.

साउथ जोन के 149 रनों के जवाब में सेंट्रल जोन की टीम ने 93 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रजत पाटीदार और यश राठौड़ ने 167 रनों की पार्टनरशिप करके सेंट्रल जोन टीम को बढ़त दिलाई. दूसरे दिन सारांश जैन अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में आए, जो 119 गेंदों में सिर्फ 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 39.50 का है.

साउथ जोन के लिए गुरजपनीत सिंह अभी तक सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं, जो 3 विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने पहले सेशन में बल्लेबाजों पर खूब कहर बरपाया, लेकिन दूसरे और तीसरे सेशन में पाटीदार और राठौड़ ने साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

पाटीदार, IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं. उन्होंने अपनी 101 रनों की पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी पारी में पहले 50 रन बनाने के लिए 73 गेंद खेली थीं, वहीं अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में बना लिए थे.

दूसरे दिन के आखिरी सेशन में साउथ जोन टीम ने राहत की सांस जरूर ली होगी. एक समय सेंट्रल जोन टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए थे. मगर 6 रन के भीतर 2 विकेट गिरने से साउथ जोन के लिए मैच में उम्मीद बनी है.

यह भी पढ़ें:

पूर्व पाक कप्तान ने IND vs PAK मैच से पहले टेके घुटने? एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर दिया बड़ा बयान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget