एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2023: चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की विजय हजारे की बराबरी

Cheteshwar Pujara Century: चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने इस शतक की बदौलत एक खास उपलब्धि हासिल की.

Duleep Trophy 2023 Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए थे. इसके बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया था. लेकिन पुजारा ने मैदान पर अब शानदार वापसी की. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2023 के पहले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के लिए शतक जड़ा. पुजारा के शतक की मदद से वेस्ट जोन ने खबर लिखने तक 292 रन बनाए.

पुजारा ने वेस्ट जोन के लिए 278 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए. उनकी इस पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा. पुजारा ने इस शतक की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विजय हजारे की बराबरी कर ली. पुजारा ने इस फॉर्मेट में 60 शतक लगाए हैं. विजय हजारे ने भी 60 शतक जड़े हैं. इस मामले में सुनील गावस्कर टॉप पर हैं. उन्होंने 81 शतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने भी 81 शतक लगाए हैं. राहुल द्रविड़ ने 68 शतक जड़े हैं.

गौरतलब है कि पुजारा का फर्स्ट क्लास में अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के टेस्ट में भी अच्छा परफॉर्म किया है. पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं. इसमें वे 19 शतक और 35 अर्धशतक लगा चुके हैं. पुजारा ने दोहरा शतक भी लगाया है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 206 रन रहा है. वे लिस्ट ए के 117 मैचों में 5254 रन बना चुके हैं. इसमें 14 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं. 

पुजारा फिलहाल दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. वे वेस्ट जोन के खिलाड़ी हैं. वेस्ट ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान के साथ 292 रन बनाए हैं. इससे पहले पहली पारी में 220 रन बनाए थे. टीम के लिए दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. सूर्या ने 8 चौके और एक छक्का लगाया. ओपनर पृथ्वी शॉ कुछ खास नहीं कर पाए. वे 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

यह भी पढ़ें : Watch: मोहम्मद सिराज ने बारबाडोस में लोकल प्लेयर को गिफ्ट किए जूते, रोहित-कोहली ने साथ क्लिक करवाई फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget