एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2022: वेस्ट जोन बना चैंपियन, फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 294 रन से हराया; यशस्वी रहे 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Duleep Trophy 2022 Final: दुलीप ट्रॉफी 2022 फाइनल के आखिरी दिन साउथ जोन की पूरी टीम महज 234 रन पर सिमट गई. इसी के साथ वेस्ट जोन ने यह मुकाबला 294 रन से जीत लिया.

West Zone vs South Zone Final: घरेलू टूर्नामेंट दुलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में वेस्ट जोन (West Zone) चैंपियन बन गया है. फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने साउथ जोन (South Zone) को 294 रन से करारी शिकस्त दी है. पांच दिवसीय इस मुकाबले की शुरुआती दो दिनों में वेस्ट जोन पिछड़ा हुआ था, लेकिन आखिरी तीन दिनों में इस टीम ने मजबूत प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. उनके दोहरे शतक ने ही इस मैच का रूख पलटा था.

वेस्ट जोन के लिए फाइनल मुकाबले की शुरुआत बेहद खराब रही थी. अजिंक्या रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गजों वाली यह टीम पहली पारी में महज 270 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जवाब में मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी जैसे सीनियर खिलाड़ियों से सजी साउथ जोन ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे. इस तरह पहली पारी के आधार पर वेस्ट जोन 57 रन से पिछड़ गई थी.

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने संभलकर शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने प्रियंक पांचाल (40) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े. इसके बाद अजिंक्य रहाणे (15), श्रेयस अय्यर (71) और सरफराज खान (127) ने यशस्वी का अच्छा साथ दिया. यशस्वी ने 265 रन की पारी खेली. यहां पहली पारी के हीरो हेट पटेल ने भी 51 रन जड़े. इस तरह वेस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी 584/4 पर घोषित की.

234 पर सिमट गई साउथ जोन की पूरी टीम
साउथ जोन ने 529 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से तेज शुरुआत की लेकिन विकटें गिरती रहीं. सलामी बल्लेबाज रोहन कु्न्नूमल (93) और रवि तेजा (53) के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका. पूरी टीम महज 234 रन पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में शम्स मुलानी ने 4 और जयदेव उनादकट ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें-

Roger Federer Farewell: अपने करियर के आखिरी मुकाबले में खूब रोए फेडरर, नडाल भी नहीं रोक सके आंसू

T20 WC 2007: बॉल आउट, युवराज के 6 छक्के और जोगिंदर शर्मा का वह आखिरी ओवर; देखें 15 साल पुरानी एतिहासिक जीत के कुछ खास लम्हे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर; दुनिया हैरान
सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
Watch: अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget