Arvind Kejriwal Gets Bail: अरविंद केजरीवाल को मिली बेल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत | Breaking
अब से कुछ देर पहले दिल्ली की राउज़ एवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। बदले में उन्हें एक लाख रूपए की प्राइवेट गारंटी देनी होगी। केजरीवाल के ऊपर दिल्ली शराब घोटाले का आरोप है। ED ने उन्हें केस में मुख्य आरोपी बनाया है। आज भी ED ने कोर्ट में जमानत का विरोध किया।लेकिन अदालत ने केजरीवाल को बेल दे दी। 3 महीने पहले 21 मार्च को ED अरविंद से पूछताछ करने उनके घर पहुंची थी और फिर रात में ही उनको अरेस्ट कर लिया था । करीब तीन महीने से केजरीवाल जेल में थे। बीच में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 21 दिन के लिए जमानत दी थी। ये 10 मई से 1 जून तक चली थी। जमानत लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दी गई थी।
All Shows









































