एक्सप्लोरर

Monsoon in India: हीटवेव का कहर या बारिश देगी राहत? अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Monsoon News: आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है.

Delhi Monsoon Date: भीषण गर्मी से परेशान और मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि 11 जून से करीब नौ दिनों के अंतराल के बाद, गुरुवार (20 जून 2024) को मॉनसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है.

आईएमडी का कहना है कि भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत को बारिश होने के बाद अगले 4-5 दिनों में राहत मिल सकती है. इससे देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति कम होने की भी संभावना है.

अभी क्या है मॉनसून की स्थिति

विभाग की मानें तो 20 जून तक मॉनसून को सामान्य रूप से मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों - बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात के कुछ हिस्सों और अन्य स्थानों को कवर कर लेना चाहिए था, लेकिन गुरुवार तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदा, भागलपुर और रक्सौल के आसपास दिखी है.

अगले 3-4 दिनों में यहां पहुंचेगा

अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ सकता है.

इन जगहों पर भारी बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

लू और गर्मी से मिलेगी राहत

आईएमडी के वैज्ञानिकों ने ये भी बताया है कि अगले 4-5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों से लू की स्थिति खत्म होने की पूरी संभावना है. अभी तक पूरा उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहा है.

दिल्ली में भी जल्द होगी दस्तक

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी अच्छी खबर दी है. आईएमडी का कहना है कि पंजाब और दिल्ली के कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी अगले एक हफ्ते में मॉनसून की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Bihar Reservation: इस बार तो मिल गया वोट, क्या हाई कोर्ट का फैसला 2025 में सीएम नीतीश को पड़ेगा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget