एक्सप्लोरर

'भारत के कोच के तौर पर द्रविड़ शानदार काम करेंगे'

आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का समर्थन किया है.

भारत के कोच के तौर पर द्रविड़ शानदार काम करेंगे

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का समर्थन किया है.



वाटसन ने साक्षात्कार के दौरान कहा, "शुरू से ही द्रविड़ की काबिलियत कर कोई शक नहीं रहा है. मैं खुशनसीब हूं कि मैं उन्हें जानता हूं. वह पहले राजस्थान रॉयल्स में मेरे कप्तान थे. बाद में टीम के मेंटॉर बने. मैंने इस दौरान उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखा है."



उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि अगर उन्हें टीम का कोच बनाया जाता है तो वह अच्छा काम करेंगे. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक कप्तान के तौर पर निखर कर आए विराट कोहली के साथ मिलकर टीम की बेहतरी के लिए काम करेंगे. वह बेहतरीन इंसान हैं. उनके पास युवाओं के साथ साझा करने को अपार अनुभव है."



भारतीय टीम के कोच का पद पिछले एक साल से पूर्व कोच डंकन फ्लैचर के जाने के बाद खाली पड़ा है. रवि शास्त्री ने टीम के निदेशक के रूप में काम किया था. उनका कार्यकाल भी मार्च-अप्रैल में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया था.



अभी जारी आईपीएल के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है. टीम को दिसंबर तक वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रंखला खेलनी है.



इस दौरान टीम के लिए मुख्य कोच को नियुक्त करने की चर्चा जोरों पर है और ऐसी अटकलें हैं कि द्रविड़ टीम के कोच बन सकते हैं.



उन्होंने आईपीएल की टीमों के साथ भी मेंटॉर के रूप में काम किया है. पहले वह राजस्थान के मेंटॉर थे जिसे बाद में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया. इस समय वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के मेंटॉर हैं.



वह भारत की इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के भी कोच हैं. उनेक कोच रहते अंडर-19 टीम ने इसी साल बांग्लादेश में हुए विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी.



सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह ने भी हाल ही में द्रविड़ को कोच बनाए जाने का समर्थन किया था.



वाटसन का मानना है कि द्रविड़ इस पद के लिए उपयुक्त विकल्प हैं. उन्होंने साथ ही महेन्द्र सिंह धौनी के बाद कोहली को तीनो प्रारूपों में टीम का कप्तान बनाए जाने का भी समर्थन किया है.



वाटसन इस समय कोहली की कप्तानी में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं. हालांकि उन्हें टीम के उपरी क्रम में शामिल कोहली, अब्राहम डिविलियर्स और क्रिस गेल के कारण ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है. वाटसन को हालांकि इससे शिकायत नहीं है. उन्होंने टीम की गेंदबाजी में अभी तक अहम योगदान दिया है.



वाटसन 20 विकेट लेकर शीर्ष पर कायम हैं.



वाटसन ने कहा, "मुझे टीम में जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उससे खुश हूं. मेरे बल्लेबाजी करनी की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी है. कोहली ने मुझे अहम समय पर बड़ी जिम्मेदारी दी है और अधिकतर समय मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कई बार मैं कामयाब नहीं हो पाया, जोकि टी-20 क्रिकेट में होता रहता है."



उन्होंने कहा, "मैंने हालांकि गेंदबाजी से टीम में अहम योगदान दिया है. जब कोहली मुझे अहम समय पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाते हैं तो मुझे काफी अच्छा लगता है. मैं अपने अनुभव से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं."



अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके वाटसन का कहना है कि उन्होंने सही समय पर संन्यास लिया है क्योंकि वह दुनिया भर में हो रही टी-20 लीग में खेलने के साथ-साथ ही मैदान के बाहर कुछ और कामों पर ध्यान देना चाहते हैं. वह कोच बनने पर भी ध्यान दे रहे हैं.



वाटसन ने कहा, "मैं मानता हूं मैं कुछ और साल क्रिकेट खेल सकता हूं. खासकर दुनियाभर में हो रहे टी-20 टूर्नामेंट. मैं आईपीएल में कुछ और साल खेलना पसंद करुंगा. मैंने यहां हमेशा ही अच्छा समय बिताया है."



उन्होंने कहा, "मैं कुछ और साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकता था लेकिन मैंने मैदान से बाहर कुछ और करने को सोचा. टी-20 टूर्नामेंट खेलने के बाद मेरे पास काफी समय बचता है और इस दौरान में शारीरिक शिक्षा, बच्चों की शिक्षा और कोचिंग के बारे में सीख रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget