एक्सप्लोरर

नहीं जानता कोहली कैसे इतनी निरंतरता रखते हैं : चाहर

कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए. अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बारे में पूछने पर चाहर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली की सभी तारीफ कर रहे हैं. टीम के नए खिलाड़ी दीपक चाहर का मानना है कि कप्तान एक अलग स्तर पर हैं. कोहली ने आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में 72 रनों की पारी खेल न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि टी-20 में रोहित शर्मा को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है. कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए. चाहर ने मैच के बाद कहा, "मैं नहीं जानता कि विराट भैया किस तरह से इतने रन बनाते हैं और वो भी इतनी निरंतरता के साथ. वह अलग स्तर के खिलाड़ी हैं." चाहर ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए. अपने प्रदर्शन पर चाहर ने कहा, "डेथ ओवरों में मुझे गेंदबाजी करना आसान लगता है क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सिर्फ दो फील्डर ही बाहर होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में आपके पास पांच फील्डर बाहर होते हैं. इसलिए मुझे अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है." अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बारे में पूछने पर चाहर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, "विश्व कप में अभी एक साल है और मैं इतनी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं हर मैच को आखिरी मैच की तरह लेता हूं." उन्होंने कहा, "इस समय, भारतीय टीम शीर्ष पर है और अगर आपको टीम में जगह मिलती है तो आपको बहुत अच्छा करना होगा और वो भी हर मैच में क्योंकि टीम में आने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है." दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को भरत से सीखने की जरूरत, PAK हेड कोच का बड़ा बयान 
पाकिस्तान को भारत से सीखने की जरूरत, PAK हेड कोच का बड़ा बयान 
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच है दुश्मनी? मिचेल स्टार्क ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच है दुश्मनी? स्टार्क ने दिया जवाब
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पहले हार, अब ICC की मार... श्रीलंका को डबल झटका; इस गलती की मिली सजा
पहले हार, अब ICC की मार... श्रीलंका को डबल झटका; इस गलती की मिली सजा

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget