एक्सप्लोरर

काफी निराश हूं कि तीसरी बार हैट्रिक लेने से चूक गई: पूनम यादव

पूनम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार लेने के बाद पूनम ने कहा, जब मैं चोटिल थी तब मेरे फिजियो और टीम के साथियों ने मेरा काफी साथ दिया.

पूनम यादव ने शुक्रवार को महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर भारत को 17 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस लेग स्पिनर ने चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए. इस दौरान वह हालांकि हैट्रिक से चूक गईं. टूर्नामेंट में आने से पहले पूनम चोटों से जूझ रही थीं और ठीक होने के लिए उन्होंने अपने फिजियो तथा टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया है. पूनम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार लेने के बाद पूनम ने कहा, "जब मैं चोटिल थी तब मेरे फिजियो और टीम के साथियों ने मेरा काफी साथ दिया. मैंने यहां पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और मैं इसे जारी रखना चाहती थी." पूनम ने राचेल हायनेस और ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसा पैरी को दो लगातार गेंदों पर आउट किया. वह हैट्रिक के करीब थी लेकिन अगली ही गेंद पर विकेटकीपर तानिया भाटिया ने जेस जोनासन का कैच छोड़ दिया. हैट्रिक से चूकने पर पूनम ने कहा, "यह तीसरी बार है जब मैं हैट्रिक नहीं ले पाई. चोट से वापसी करना आसान नहीं होता और इसलिए मैं अपनी टीम की साथियों को धन्यवाद देती हूं." टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह जीत बताती है कि टीम प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है. उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि इस पिच में ऐसी बात है जहां हम अच्छा कर सकते हैं. जानते थे कि अगर हम 140 रनों का स्कोर करने में सफल रहे तो हमारी गेंदबाज इसका बचाव कर सकती है और यही हुआ. यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी. हम सिर्फ 140 के स्कोर तक पहुंचना चाहते थे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget