एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: श्रेयस अय्यर हैं नंबर 4 के लिए बेस्ट ऑप्शन, दिनेश कार्तिक ने वजह को बयां किया

India Asia Cup Squad: भारतीय टीम को आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपनी नंबर-4 की समस्या का हल ढूंढना है, ऐसे में एशिया कप में किस खिलाड़ी इस पोजीशन पर खेलने का मौका मिलता है इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

Dinesh Karthik On Shreyas Iyer: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को जिस एक सवाल का जवाब ढूंढना जरूरी है वह यह कि नंबर-4 की पोजीशन पर किस खिलाड़ी को मौका देना चाहिए. इस पोजीशन पर अब तक कई खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद लगातार बदलाव देखने को मिले हैं. अब अनुभवी भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने इस समस्या का हल बताते हुए श्रेयस अय्यर को मौका देने की बात कही है.

एशिया कप 2023 के लिए एलान की गई 17 सदस्यीय भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की भी वापसी देखने को मिली है. मार्च महीने में बैक इंजरी की वजह से बाहर होने वाले अय्यर अब पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अपने वनडे करियर में अय्यर ने अब तक 38 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 20 बार नंबर-4 की पोजीशन पर खेला है.

दिनेश कार्तिक ने आईसीसी से बात करते हुए नंबर-4 की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर को खिलाने के लेकर सुझाव देते हुए कहा कि चोटिल होने से पहले अय्यर के फॉर्म और उनके नंबर-4 की पोजीशन पर रिकॉर्ड को देखते हुए वह इस जगह पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी मेरी नजर में हैं.

अय्यर ने अब तक नंबर-4 पर बनाए 800 से अधिक रन

श्रेयस अय्यर का नंबर-4 की पोजीशन पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.35 के औसत से 805 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान अपने वनडे करियर में जो 2 शतकीय पारियां खेली हैं, वह इस पोजीशन पर खेलते हुए आई हैं. इसके अलावा अय्यर 5 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब हुए हैं. बता दें कि भारतीय टीम को आगामी एशिया कप में 2 सितंबर को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलना है.

 

यह भी पढ़ें...

मार्क वुड ने वर्ल्ड कप से पहले चौंकाया, इस वजह से भारत में नहीं खेलेंगे अहम मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget