एक्सप्लोरर

ICC T20 World Cup 2022: आर अश्विन से दिनेश कार्तिक बोले- मुझे बचाने के लिए शुक्रिया

T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक के आउट होने पर पाकिस्तान की मैच में वापसी हो गई थी. लेकिन अश्विन ने भारत को जीत दिला दी.

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत हासिल की. बेहद ही रोमांचक मुकाबले में आर अश्विन (Ashwin) ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर मैच टीम इंडिया की झोली में डाला. मैच के दो दिन बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आर अश्विन को शुक्रिया कहा है.

दिनेश कार्तिक के अश्विन को शुक्रिया कहने की वजह बेहद ही खास है. दरअसल, इंडिया को जीत के लिए आखिरी दो गेंद में दो रन की जरूरत थी. लेकिन 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर दिनेश कार्तिक आउट हो गए थे. कार्तिक के आउट होते ही पाकिस्तान मैच में वापस आ गया. हालांकि आखिरी गेंद के लिए बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.

अगर टीम इंडिया इस मैच को हार जाती तो दिनेश कार्तिक को आलोचना का शिकार होना पड़ सकता था. चूंकि यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था इसलिए दिनेश कार्तिक ट्रोल का शिकार भी हो सकते थे. इसी वजह से दिनेश कार्तिक ने आर अश्विन से कहा, ''मुझे बचाने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया.''

मोहम्मद शमी हुए थे ट्रोल

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद हारने वाली टीम के खिलाड़ियों का ट्रोल होना आम बात है. पिछले साल जब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ट्रोल का शिकार हुए थे. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाज का बचाव किया था. 

वहीं टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दिनेश कार्तिक भारत के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया ने दिनेश कार्तिक को फिनिशर की भूमिका दी है. इस वर्ल्ड कप के बाद दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं.

ICC T20 WC 2022: रउफ को दो छक्के जड़ने के लिए विराट कोहली ने बनाया था खास प्लान, अब किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget