एक्सप्लोरर

मनोज तिवारी ने देवांग की शिकायत कर ड्रेसिंग रूम से निकलवाया था बाहर, अब देवांग के बचाव में उतरी सीएबी

सीएबी ने कहा कि देवांग गांधी एक राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं, वह ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करना चाहते थे जब मैच खेला नहीं जा रहा था. मैच रेफरी से अनुमति मिलने के बाद ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी ने देवांग को थोड़े समय के लिए ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने की इजाजत दी.

बीसीसीआई राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को गुरुवार को बंगाल की ड्रेसिंग रूम में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने पर बाहर निकाल दिया गया. देवांग को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर बंगाल और आंध्र प्रदेश के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम के ड्रेसिंग रूम से बाहर किया गया. उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच के बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी सौमेन कर्माकर ने बाहर निकाला. यह घटना उस समय की है जब बंगाल के सीनियर खिलाड़ियों ने देवांग के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए. भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल के अनुसार मैच के लिए चुने गए खिलाड़ी और टीम सपोर्ट स्टाफ ही ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकते हैं. इस बीच, क्रिकेट एसोएिशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने देवांग का बचाव किया है और कहा है कि वह कुछ मेडिकल सहायता लेने के लिए गए ड्रेसिंग रूम में गए थे. सीएबी के सचिव अविशेक डालमिया ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी ने देवांग को थोड़े समय के लिए ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने की इजाज दी थी. सीएबी ने एक बयान में कहा, "देवांग गांधी जोकि एक राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं, वह गुरुवार को उस समय ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करना चाहते थे जब मैच खेला नहीं जा रहा था. मैच रेफरी से अनुमति मिलने के बाद ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी ने देवांग को थोड़े समय के लिए ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने की इजाजत दी." सीएबी ने कहा, "गांधी चिकित्सा उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम में जाना चाहते थे और उन्होंने इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी को भी दी. अधिकारी ने फिर उन्हें मेडिकल रूम के बाहर ही चिकित्सा सुविधा देने की बात कही ताकि प्रोटोकॉल बना रहे." सीएबी के इस बयान के बाद अब मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि तिवारी की शिकायत पर ही देवांग को भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी द्वारा बंगाल की ड्रेसिंग रूम से बाहर किया गया था. पूर्व कप्तान मनोज ने संवाददाताओं से कहा, "हमें भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल को मानना होगा. एक राष्ट्रीय चयनकर्ता बिना अनुमति के टीम के ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकता." उन्होंने कहा, "केवल चुने हुए खिलाड़ी और अधिकारी ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर सकते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget