एक्सप्लोरर

साल 2018 में सिर्फ '1 रन' से चूक गए एमएस धोनी!

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में एक रन कम बनाकर भारत के लिए 10,000 वनडे रन पूरे करने से चूक गए धोनी.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज़ पर भी 3-1 से कब्ज़ा जमाया. लेकिन सीरीज़ के पांचों वनडे खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने चूक गए.

जी हां, एमएस धोनी इस सीरीज़ में भारत के लिए 10 हज़ार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन सकते थे. लेकिन उनसे चूक हो गई और इसका खामियाज़ा अब ये है कि धोनी अब इस वर्ष यानि की साल 2018 में ये मकाम हासिल नहीं कर पाएंगे. साल 2018 में टीम इंडिया का ये आखिरी वनडे मैच था और अब अगले वनडे के लिए धोनी को अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतज़ार करना होगा.

धोनी को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए बीते दिन सीरीज़ के आखिरी वनडे में महज़ एक रन की दरकार थी. लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था क्योंकि आखिरी वनडे में पहले मेहमान टीम वेस्टइंडीज़ ने बेहद कम स्कोर 104 रन बनाया. इसके बाद रोहित और विराट ने 99 रनों की नाबाद साझेदारी कर बाकी बल्लेबाज़ों को क्रीज़ पर आने का मौका ही नहीं दिया.

वैसे भी धोनी के पास इस मुकाबले से पहले भी भारत के लिए वनडे में 10 हज़ार रन पूरे करने का मौका था लेकिन वो इससे चूक गए. सीरीज़ के पांच मुकाबलों में धोनी ने कुल 50 रन बनाए. जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी हुई.

धोनी के पास अब अगली सीरीज़ से पहले एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने के लिए पर्याप्त समय है क्योंकि अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा नहीं है. जबकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी पहले टी20 है जहां पर धोनी नहीं दिखेंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में लंबी टेस्ट सीरीज़ के बाद जनवरी महीने में वनडे सीरीज़ के लिए धोनी की टीम में वापसी हो सकती है.

धोनी के पास अब लगभग 2-3 महीने का वक्त है जिसमें वो एक बार फिर से पुरानी लय में लौटकर वापसी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget