एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2024: क्रिकेट से विदाई पर फूट-फूट कर रोए धवल कुलकर्णी, मुंबई को चैंपियन बनाकर लिया संन्यास

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई को विदर्भ के खिलाफ आखिरी विकेट दिलाकर 35 साल के क्रिकेटर ने इस खेल से संन्यास ले लिया है.

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच के पांचवें दिन मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की है. धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव का आखिरी विकेट लेकर मुंबई को चैंपियन बनाया है. आपको बता दें कि कुलकर्णी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके धवल ने 2007 में पहली बार मुंबई के लिए कोई मैच खेला था और आज 17 साल लंबे करियर को अलविदा कहने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

रो पड़े धवल कुलकर्णी

आखिरी विकेट गिरने के बाद धवल कुलकर्णी अपनी क्रिकेट से विदाई को लेकर भावुक हो गए थे. उनका ढांढस बांधने के लिए अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और मुंबई के प्लेयर्स ने उन्हें कंधों पर उठाकर एक यादगार विदाई दी है. मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी मिलने की उम्मीद नहीं थी. फिर भी कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनके हाथ में गेंदबाजी थमा दी थी.

फाइनल मैच में धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में 11 ओवर फेंके, जिनमें से 5 मेडन रहे. उन्होंने पहली पारी में केवल 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 10वें विकेट के रूप में उमेश यादव की गिल्लियां बिखेरते हुए मुंबई को चैंपियन बनाया.

धवल कुलकर्णी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 86 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 261 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी 1,721 रन का योगदान दिया. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे. दूसरी ओर भारत के लिए 2 टी20 मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे. धवल ने डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब सफलता हासिल की और अब अपनी टीम को रणजी चैंपियन बनाने के बाद इस खेल को अलविदा कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

RANJI TROPHY 2024 FINAL: मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी खिताब, इन कारणों से फाइनल हारा विदर्भ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget