एक्सप्लोरर

Deodhar Trophy 2023 Points Table: साउथ जोन बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर, देखिए अन्य टीमों की क्या है स्थिति

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी के पहले दिन 3 मुकाबले खेले गए, जिसमें साउथ, वेस्ट और ईस्ट जोन की टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया, जिसमें साउथ जोन की टीम पहले स्थान पर है.

Deodhar Trophy Points Table: भारतीय क्रिकेट का प्रतिष्ठित घरेलू लिस्ट-ए टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी की शुरुआत 24 जुलाई से पुडुचेरी में हो गई. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले गए, जिसमें साउथ जोन की टीम ने वीजेडी नियमानुसार 185 रनों से नॉर्थ जोन के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान बेहतर नेट रनरेट के अनुसार हासिल किया हुआ है. पहले दिन अन्य 2 मुकाबलों में वेस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ 9 विकेट वहीं ईस्ट ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया.

साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 303 रनों का स्कोर बनाया था. इसमें कप्तान मयंक अग्रवाल ने 64 जबकि कुन्नुमाल ने 72 और नारायण जगदीशन के बल्ले से 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जवाब में नॉर्थ जोन की टीम बारिश के खलल के बावजूद 23 ओवरों में सिर्फ 60 रन बनाकर सिमट गई. साउथ जोन की तरफ से गेंदबाजी में विद्वत कावेरप्पा ने 5 जबकि विजयकुमार वैशाक ने 2 वहीं वाशुकी कौशिक, आर साई किशोर और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया.

वेस्ट जोन के मैच को लेकर बात की जाए तो उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को 9 विकेट से जीता. इस मैच में नॉर्थ ईस्ट की टीम 47 ओवरों में सिर्फ 207 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई. इसके बाद टीम ने इस लक्ष्य को कप्तान प्रियांक पांचाल के नाबाद 99 और हार्विद देसाई के 85 रनों की पारी के दम पर सिर्फ 25.1 ओवरों में हासिल कर लिया.

ईस्ट जोन की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर

देवधर ट्रॉफी 2023 की पॉइंट्स टेबल में इस समय ईस्ट जोन की टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम का नेट रनरेट 0.365 का है. अन्य टीमों की स्थिति की बारे में बात की जाए तो सेंट्रल जोन की टीम चौथे जबकि अंतिम 2 स्थानों पर नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ जोन की टीम शामिल है. अब देवधर ट्रॉफी में 26 जुलाई को नॉर्थ का सेंट्रल, वेस्ट का साउथ और ईस्ट का नॉर्थ ईस्ट की टीम से मुकाबला होगा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI: विराट कोहली और रवीन्द्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को दिए टिप्स! देखें वायरल तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget