एक्सप्लोरर

डिविलियर्स ने पहली बार संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस हार ने उन्हें तोड़कर रख दिया

दो साल पहले डिविलियर्स ने संन्यास के एलान से सबको चौंका दिया था. पहली बार डिविलियर्स ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए संन्यास का फैसला बदल सकते हैं. हालांकि कोरोना वायरस की वजह से डिविलियर्स की वापसी पर सवालिया निशान लगा हुआ है. डिविलियर्स ने 2018 में महज 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर फैंस को चौंका दिया था. डिविलियर्स ने दो साल बाद जाकर अपना वह दर्द बयां किया है जिसकी वजह से उनके लिए क्रिकेट खेलना मुश्किल हो गया था.

डिविलियर्स की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार ने डिविलियर्स को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया और वह इस झटके से उबर नहीं पाए. उन्होंने कहा, ''वर्ल्ड कप की हार ने मुझे तोड़ दिया, फिर भी मैं खेलता रहा. मैंने पूरी कोशिश की. मैं अच्छा खेल रहा था. लेकिन मुझे लगा जैसे मुझमें खेलने का दम ही नहीं बचा है. मेरा शरीर बेहद थका हुआ महसूस कर रहा था.''

आईपीएल में खेलते हैं ABD

डिविलियर्स ने आगे कहा, ''मेरे संन्यास लेने में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार बड़ी वजह थी. मेरे लिए बेहद मुश्किल था उस हार से बाहर निकल पाना. उस हार की वजह से मुझे बेहद तकलीफ होती थी. मैं काफी संवेदनशील हूं और मैं हमेशा उस हार को महसूस करता रहता था. मैं आज तक उस हार से उबर नहीं पाया हूं. वो हार लगातार मुझे दर्द देती रहती है.''

डिविलियर्स को दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. डिविलियर्स ने उस समय क्रिकेट को अलविदा कहा जब वह अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे थे. डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैच खेलते हुए 8765 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी ज्यादा शानदार रहा और उन्होंने 228 मैचों में 9577 रन बनाए. हालांकि डिविलियर्स ने अब तक आईपीएल खेलना जारी रखा है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एवर्टन वीक्स का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget