एक्सप्लोरर

SAvsBAN: अमला और क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत

क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला के बीच रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले वनडे मैच दस विकेट से हरा दिया.

किम्बरले: क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला के बीच रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले वनडे मैच दस विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के नाबाद 110 की मदद से सात विकेट पर 278 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जो उसका साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है. लेकिन डिकाक (नाबाद 168) और अमला (नाबाद 110) के बीच पहले विकेट की अटूट साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 42.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 282 रन बनाकर बांग्लादेशी स्कोर को बौना बना दिया.

अमला और डिकाक ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभायी लेकिन यह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी भागीदारी है. इन दोनों ने अमला और रिली रोसो के 247 रन के रिकार्ड तो तोड़ा जो उन्होंने दो साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में बनाया था. विश्व रिकार्ड उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या (286 रन) के नाम पर है.

डिकाक ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 145 गेंदें खेली तथा 21 चौके और दो छक्के लगाये. अमला का यह 26वां वनडे शतक है जिसके लिये इस स्टार बल्लेबाज ने 112 गेंदों का सामना करके आठ चौके जमाये.

इससे पहले बांग्लादेश की पारी रहीम के इर्द गिर्द घूमती रही जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 90 रन था जो सौम्य सरकार ने चटगांव में 2015 में वनडे मैच में बनाया था.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबादा ने 43 रन देकर तीन और ड्वेन प्रिटोरियस ने 48 रन देकर दो विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget