एक्सप्लोरर

DC vs CSK: जीत के सिलसिले को बरकरार रखने आज फिरोज़शाह मैदान पर भिड़ेंगी चेन्नई और दिल्ली की टीमें

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स को अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से सतर्क रहना होगा. चेन्नई ने ओपनिंग मैच में आरसीबी को बुरी तरह हराया था.

आईपीएल सीज़न 12 के अपने पहले मैच में ज़ोरदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. आज दिल्ली का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. घरेलू मैदान फिरोज़शाह कोटला में दिल्ली अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. पहले लीग में ज्यादातर निचले पायदान पर रहने वाली दिल्ली ने काफी समय बाद लीग में जीत के साथ शुरुआत की है. टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर 37 रनों से हराया था.

दिल्ली को अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से सतर्क रहना होगा, जिसने लीग के ओपनिंग मैच और अपने पहले मुकाबले में शनिवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर ही सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

पंत को हरभजन, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी से सावधान रहना होगा, जिन्होंने पिछले मैच में बैंगलोर को 70 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी.

गेंदबाजी में टीम को एक बार फिर इशांत शर्मा, और कगिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 2-2 विकेट लिए थे. लेकिन, अक्षर पटेल को वापसी करने की जरूरत है, जिन्होंने पिछले मैच में 42 रन खर्च कर डाले थे.

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget