एक्सप्लोरर

David Warner Ruled Out: सिराज की बाउंसर ने डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट से किया बाहर, मैट रेनशॉ की हुई एंट्री

IND vs AUS: दिल्ली में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच से डेविड वॉर्नर बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह मैट रेनशॉ की टीम में एंट्री हुई है.

IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मोहम्मद सिराज की बैक टू बैक बाउंसर गेंदों से चोटिल होने के बाद वह इस टेस्ट में अब मैदान पर खेलने के लिए फिट नहीं रह गए हैं. उनकी जगह मैट रेनशॉ को बतौर कनकशन सब्सिट्यूट टीम में शामिल किया गया है.

दिल्ली टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. यहां शुरुआत में ही डेविड वॉर्नर को मोहम्मद सिराज की कुछ उछालभरी गेंदें शरीर पर खानी पड़ी थी. सिराज की एक गेंद ने जहां वॉर्नर के हाथ को चोटिल कर दिया था, तो दूसरी गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी थी. हालांकि वॉर्नर इसके बावजूद पिच पर टिके रहे थे. लेकिन जैसे ही वह आउट हुए, इसके बाद फौरन मेडिकल चेक-अप किया गया और फिर कनकशन टेस्ट के बाद उन्हें दिल्ली टेस्ट से बाहर करने का फैसला लिया गया.

वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ
डेविड वॉर्नर इस टेस्ट की पहली पारी में 44 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. पहले विकेट के लिए उनके और उस्मान ख्वाजा के बीच 50 रन की साझेदारी हुई थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच के पहले ही दिन 263 रन पर ऑलआउट हो गई थी. अब दूसरी पारी में वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे. मैट रेनशॉ नागपुर टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. वह उस टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 2 रन बना पाए थे. ऐसे में दिल्ली टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था.

ऑस्ट्रेलिया की बढ़े जा रही मुसीबतें
नागपुर टेस्ट में एकतरफा शिकस्त खा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली टेस्ट में भी अपनी पहली पारी में महज 263 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया का मजबूत बल्लेबाजी क्रम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. ऐसे में अब वॉर्नर का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. संभव है कि वॉर्नर अगले दो टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएं. 

यह भी पढ़ें...

Women's T20 WC 2023: अब इंग्लैंड से होगा भारतीय टीम का अगला मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget