एक्सप्लोरर

IPL: ऑक्शन में अनसोल्ड और फिर बैक टू बैक धमाकेदार पारियां, जानें अब IPL पर क्या कहते हैं शनाका

Dasun Shanaka: IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बैक टू बैक ताबड़तोड़ पारियां खेली थीं. इस पर गौतम गंभीर ने भी उनकी खूब तारीफ की थी.

Dasun Shanaka on IPL: श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) IPL 2023 के लिए दिसंबर में हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. उन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था. इसके बाद जनवरी में जब श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई तो इस खिलाड़ी ने बैक टू बैक ताबड़तोड़ पारियां खेलकर सभी को हैरान कर दिया था. शनाका की धमाकेदार बल्लेबाजी देखकर गौतम गंभीर ने यह तक कह दिया था कि अगर अब IPL ऑक्शन होता तो शनाका को खरीदने के लिए IPL फ्रेंचाइजियों के पास पैसा तक नहीं बचता. गंभीर के इस बयान पर अब शनाका ने जवाब दिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में शनाका ने कहा है, 'जब भारत की बात होती है तो वहां की पिचें बल्लेबाजी की मददगार होती है. तो ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने में बड़ा मजा आता है. मेरे खेल में आक्रामकता हमेशा रही है. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता की IPL में मुझे नहीं चुना गया. मैं आश्वस्त हूं कि भविष्य में मेरे लिए भारत में जरूर कुछ न कुछ होगा. तो मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में मुझे IPL खेलने का मौका जरूर मिलेगा.'

दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ जनवरी में खेले गए एक टी20 मुकाबले में 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 45 रन जड़े थे. यहां श्रीलंका महज 2 रन से मैच हार गई थी. इसके बाद उन्होंने अगले मैच में 22 गेंद पर 56 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने इस मैच में एक ही ओवर में दो विकेट भी चटकाए थे.

क्या बोले थे गौतम गंभीर?
शनाका के इस प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि जिस तरह से शनाका ने टी20 सीरीज में बल्लेबाजी की है, तो वह नीलामी में काफी महंगे बिकते. गंभीर ने कहा था, 'सोचिय कि अगर यह सीरीज IPL ऑक्शन के पहले हो जाती तो क्या होता? कुछ फ्रेंचाइजियों के पास शायद शनाका को खरीदने के लिए पैसे तक नहीं बचते.'

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 1st Test: घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया को मात देना मुश्किल, पिछले 10 साल में हारे हैं केवल 2 टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget