एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी: रन लुटाने का नया बदनाम रिकार्ड अपने नाम कर गया ये पाकिस्तानी गेंदबाज़

चैंपियंस ट्रॉफी: रन लुटाने का नया बदनाम रिकार्ड अपने नाम कर गया ये पाकिस्तानी गेंदबाज़

नई दिल्ली/बर्मिंघम: इंग्लैंड की धरती पर भारत ने अपने चीर प्रतिद्वंदी को 124 रन से मात देकर देश को जश्न का मौका दिया. इस जीत में जहां भारतीय बल्लेबाज़ों की शानदार पारी शामिल है, वहीं पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने जमकर रन भी लुटाए.


भारत के ओपनर बल्लेबाज़ों ने क्रीज पर जमते ही पाकिस्तान की शुरुआती कसी हुई गेंदबाज़ी की हवा निकाल दी. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला गर्त में चला गया. रोहित शर्मा और शिखर धवन की ठोस पारी ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली. दोनों के बीच 136 रन की साझेदारी हुई. कोहली, युवराज और हार्दिक पांड्या ने भी जमकर बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया.


युवराज और विराट कोहली की जोड़ी ने तो कमाल ही कर दिया. दोनों के 93 रन की साझेदारी हुई. तीसरे विकेट के रूप में युवराज ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 32 गेंदों में शानदार 53 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया.  कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच सिर्फ 10 गेंदों की साझेदारी हुई और दौरान 34 रन बने. कोहली ने नाबाद 81 रन बनाए वो भी 68 गेंदों पर ही. 


लेकिन इस मैच की सबसे दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान के गेंदबाज़ वहाब रियाज़ ने चैंपियंस ट्रॉफी में रन लुटाने का नया रिकार्ड अपने नाम कर गए. एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का ऐसा बदनाम रिकार्ड अपने नाम करने वाले वहाब रियाज ने 8.4 ओवर में 10.3 के इकॉनोमी से 87 रन लुटाए. खास बात ये है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, भारतीय बल्लेबाज़ जमते गए.. रनों की स्पीड बढ़ती गई... वहाब पिटते गए. दूसरे, चौथे और पांचवें ओवर में उनकी जमकर पिटाई हुई. उन्होंने इन तीन ओवरों में ही 41 रन लुटा दिए. 


वहाब रियाज ने ये रिकार्ड ज़िम्बाब्वे के तिनाशे पनयंगारा से छीना है. साल 2004 में पनयंगारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 86 रन दिए थे. लसिथ मलिंगा तीसरे स्थान पर हैं. मलिंगा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 85 रन दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget