एक्सप्लोरर

महाकवरेज: 10 साल बाद भारत-पाकिस्तान दोहराएंगे फाइनल का इतिहास


महाकवरेज: 10 साल बाद भारत-पाकिस्तान दोहराएंगे फाइनल का इतिहास

नई दिल्ली/ओवल: 24 सितंबर 2007, भारतीय क्रिकेट का वो दिन जिसके लिए भारतीय क्रिकेट के करोड़ों फैंस ने पूरे 24 साल इंतज़ार किया. आज से ठीक 10 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर विश्व विजय होने का अपना सपना पूरा किया था. ये जीत इसलिए और भी यादगार थी क्योंकि इस मुकाबले में टीम इंडिया के अपने सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान को धूल चटाई थी. 


अब एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें पहुंच गई हैं, जहां पर एक बार फिर फाइनल का इतिहास दोहराया जाएगा.


पहले भी फाइनल का बादशाह रहा है भारत:


ICC टूर्नामेंट में ये पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में भिड़ रहे हैं. पहले टी20 विश्वकप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग हुई थी. जिस मुकाबले में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में गौतम गंभीर के 75 रनों की यादगार पारी की मदद से 157 रन बनाए. 


जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक की मौजूदगी में जीत की तरफ बढ़ती हुई नज़र आ रही थी. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी. तभी कप्तान धोनी ने एक ऐसा दांव चला जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. धोनी, ने सबसे कम अनुभव वाले जोगिंदर शर्मा के हाथ में गेंद सौंप दी. फिर बचा हुआ काम जोगिंदिर ने पूरा कर आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 5 रनों से जीत दिला दी. 


भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड टी20 चैम्पियन बनी और धोनी ने अपनी कप्तानी के पहले आईसीसी टूर्नामेंट में ही विरोधियों को अपना लोहा मानने पर मजबूर कर दिया. 


तब से लेकर अब तक पूरे 10 सालों का वक्त बीत चुका है लेकिन भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल नहीं खेला गया है. 10 साल बाद ये पहला मौका है जब मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget