एक्सप्लोरर

Shivam Dube: शिवम दुबे ने खोला कामयाबी का राज, बताया कैसे धोनी की वजह से बने मैच विनर

CSK Shivam Dube: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे IPL 2023 में बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में चौकों से ज़्यादा छक्के लगाए थे.

How MS Dhoni Gave Confidence To Shivam Dube: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया था. टीम को विजेता बनाने में हर खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया था. वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने सीज़न में चौकों से करीब दो गुने छक्के लगाए थे. वहीं अब, बल्लेबाज़ ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से टीम के लिए मैच विनर बने. 

शिवम दुबे ने बताया कैसे धोनी ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया था. चेन्नई के बाएं के बल्लेबाज़ ने 16वें सीज़न के 16 मैचों की 14 पारियों में 37.36 की औसत और 159.92 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ करते हुए 411 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे. वहीं दुबे ने सीज़न में 12 चौके और 35 छक्के लगाए थे. 

शिवम दुबे ने टीम के कप्तान धोनी को लेकर कहा, “जब माही भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपने दम पर कुछ मैच जीत सकता हूं, तो मुझे बहुत खुशी हुई. इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था. कप्तान माही भाई एमएस धोनी सहित पूरा सीएसके परिवार आपके बैक करता है.”

फाइनल में भी टीम के लिए खेली थी अहम पारी 

आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई थी, जिसमें चेन्नई ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. चेन्नई की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने अपना-अपना योगदान दिया था. इसमें शिवम दुबे भी शामिल थे. शिवम ने 21 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी. 

भारत के लिए खेल चुके हैं शिवम दुबे

बता दें कि शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2019 में किया था, जब से लेकर अब तक उन्होंने 13 टी20 इंटरनेशनल और 1 वनडे मैच खेला है. शिवम ने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी, 2020 में खेला था. 

 

ये भी पढ़ें...

Indian Selector: बीसीसीआई में जल्द होगी नए सिलेक्टर की भर्ती, बोर्ड की तरफ से उठाया गया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget